S.I.R. के समर्थन में वैश्य समाज की जन-जागरूकता पदयात्रा, लोकतंत्र में भागीदारी का दिया संदेश- Newsnetra
लोकतंत्र के समर्थन में वैश्य समाज की जन-जागरूकता पदयात्रा आज, निर्वाचन आयोग की S.I.R. प्रक्रिया को दिया समर्थन
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज समस्त वैश्य समाज, देहरादून उत्तराखंड द्वारा लोकतंत्र को मजबूत करने और निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित S.I.R. प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशाल जन-जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया
वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी के इस फैसले और निर्वाचन आयोग की नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
इस उद्देश्य को लेकर आज, बुधवार, 30 सितंबर 2026 को सांय 5:00 बजे वैश्य समाज के सैकड़ों वैश्य बंधु गाँधी पार्क, देहरादून में एकत्रित हुए व जन-जागरूकता पदयात्रा निकालते हुए घंटाघर की ओर प्रस्थान किया व देश की मा • राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन भेजा
यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता को चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा
श्री दीपक सिंघल (IVF अध्यक्ष )श्री रमेश गोयल,श्री अनिल गोयल जी, प्रदेश अध्यक्ष,श्री सचिन गुप्ता (Ivf युवा अध्यक्ष)श्री श्याम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, निकुंज गुप्ता,श्री अनिल गुप्ता जी प्रदेश कार्य कारी अध्यक्ष, श्री अमित गुप्ता महामंत्री, श्री अजय सिंघल उपाध्यक्ष, श्री मुकेश गोयल, श्री इंद्रेश गोयल आदि उपस्तिथ रहे








