By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/06 at 1:42 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
IMG 20261006 WA0041 768x432 1
SHARE

श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra

देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस पर विरोध की राजनैति करते करते सनातनी परम्पराओं और दिवंगत आत्माओं के अपमान की घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने कहा, पीएम मोदी के मातृ शक्ति सम्मान की तरह कांग्रेस द्वारा सीएम धामी के पितृ श्राद्ध तर्पण पर उपहास करना, नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। साथ ही आईना दिखाया कि एक हिंदू व्यापारी को धमकाने वाले कोटद्वार के मुहम्मद दीपक को हीरो बताने वाले राहुल कांग्रेसी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाते। वहीं दुनिया में भारतीय शौर्य का प्रतीक बने पायलट के सम्मान में राहुल की जुबान सिली हुई है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बंसल ने आरोप लगाया कि विपक्ष विशेषकर कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, इसे सभी जानते हैं। लेकिन विरोध की राजनीति करते-करते कांग्रेसआस्थाओं, सनातन परंपराओं के बाद दिवंगत आत्माओं के अपमान का भी काम करने लगी है। कांग्रेस की राजनीति अब विरोध तक सीमित नहीं है। बल्कि दिवंगत परिजनों, सनातन आस्थाओं को निशाना बनाने तक पहुँच गई है। कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माता जी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, सेना के प्रमुख रहे जनरल बिपिन रावत को ‘सड़क का गुंडा’ कहा। वहीं आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, जो कहते हैं “हम मोहब्बत की दुकान चलाते हैं”, वह किस प्रकार की नफरत फैलाते हैं यह इसका प्रमाण है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अपने दिवंगत पिताजी के तर्पण, श्राद्ध पर की गई कांग्रेस द्वारा ओछी टिप्पणी। दुर्भाग्यपूर्ण सच यह है कि कांग्रेस कभी भी आस्था, सनातन का अपमान करने से चूकती नहीं है।
​
कहा, सभी जानते हैं कि श्राद्ध के पूरे 15 दिन श्रद्धा से सबै अपने दिवंगत आत्माओं के प्रति आस्था व्यक्त करते हैं। श्रद्धा से किया यह तर्पण दिवंगत आत्माओं को सुख-शांति मिले, और इसकी अपेक्षा से किया जाता हैं। लेकिन चूंकि कांग्रेस का सनातन परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए वह श्राद्ध जैसी सनातन परंपरा में दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और तर्पण के पवित्र संस्कार को भी अपमानित करने का काम करते हैं। वे राजनैतिक और मोदी विरोध में सनातन आस्था के अपमान में भी सभी सीमाओं को लांघ देते हैं। अब तो हद हो गई है कि दिवंगत परिजनों और पवित्र धार्मिक संस्कारों को भी राजनीति का हथियार बनाने से नहीं चूक रहे हैं

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से कांग्रेस की पोल खोलने के क्रम में कहा कि जिस प्रकार से हल्द्वानी में खड़गे जी की सभा को लेकर एक झूठा नैरेटिव फैलाने का काम किया गया, वह प्रतीक है ओछी राजनीति का।

कहा, कांग्रेस के शहजादे जगह-जगह झूठ की गूँज में बोलते हैं कि “हम मोहब्बत की दुकान चलाते हैं”। लेकिन उनकी और उनके नेताओं की करतूतों बताती है कि सम्मान नहीं, वे केवल नफरत का बाजार लगाते हैं। जहाँ पर राजनीतिक विरोधियों के माता-पिता का मजाक होता है, उन पर टिप्पणी करना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का इन्होंने हिस्सा बन गया है। उन्होंने प्रश्न किया कि जो अपने विरोधियों के माता-पिता का सम्मान नहीं कर सकता, वह मोहब्बत और संवेदना की राजनीति का दावा किस मुँह से कर सकता है?

​इसी तरह कोटद्वार में मुहम्मद दीपक के ताजा घटनाक्रम पर कांग्रेस को कठघरे में खड़े कर पूछा कि एक तरफ कांग्रेस सनातन परंपरा और श्राद्ध पर सवाल उठाती है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद दीपक की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे बैठी है। जबकि उसके खिलाफ गुंडागर्दी और हिंदू व्यापारी को धमकाने के आरोपों में कार्रवाई हुई है। राहुल गांधी के मोहम्मद दीपक के साथ सार्वजनिक मेल-जोल के बाद कांग्रेस की यह चुप्पी सवाल खड़े करती है। क्या कांग्रेस के लिए अपने राजनीतिक करीबियों के लिए अलग मापदंड हैं? राहुल गांधी जिस मोहम्मद दीपक से मिलकर उसके समर्थन का संदेश देते हैं, उसी व्यक्ति की अब व्यापारी से कथित मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में जब गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि कांग्रेस जवाब दे, क्या राजनीतिक फायदे के लिए कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर आरोपों वाले लोगों से नजदीकी रखना ही उसकी राजनीति है? वहीं मोहम्मद दीपक से मिलने और उसके साथ सार्वजनिक नजदीकी दिखाने के लिए कांग्रेस के नेता कोटद्वार तक पहुँच सकते हैं। किंतु जिस हिंदू व्यक्ति, पीड़ित व्यक्ति, व्यापारी जिससे मारपीट हुई है, उसका हाल पूछने के लिए कोई कांग्रेस का नेता आज तक नहीं गया है। न उस पर कोई वक्तव्य किसी कांग्रेस नेता का सामने आया है। क्या पीड़ित से मिलकर उसका पक्ष जानना कांग्रेस की जिम्मेदारी नहीं है? सवाल यह भी है कि क्या कांग्रेस की संवेदनशीलता व्यक्ति देखकर बदलती है? कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि पीड़ित व्यापारी के साथ खड़े होने के बजाय उसके राजनीतिक संपर्क में रहे व्यक्ति के प्रति इतनी सक्रियता क्यों दिखाई गई? सभी देख रहे हैं कि राहुल और कांग्रेस की नजरों में ऐसे लोग हीरो हैं और जो राष्ट्रवादी, सनातनी लोग हैं उनका कांग्रेस अपमान करती है

उन्होंने प्रश्न किया कि कांग्रेस के लिए गुंडा कौन है, गुंडागर्दी क्या है, यह अब कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए। क्योंकि 2017 में जिस प्रकार सेना के जनरल बिपिन रावत के लिए कांग्रेस के एक नेता ने ‘सड़क का गुंडा’ शब्द प्रयोग किया, जो कि बहुत ही अपमानजनक है। इसी प्रकार अपना सारा जीवन देश की सेवा में लगाने वाले उत्तराखंड के शान श्री अजीत डोभाल, जो अभी 81 वर्ष के हैं, देश की सेवा में लगे हैं, उनके लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना, कांग्रेस की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। एक ओर देश की सुरक्षा में दशकों तक योगदान देने वाले उत्तराखंड के वीर पर व्यक्तिगत टिप्पणी, दूसरी ओर वोट बैंक की राजनीति के तहत विवादों से घिरे व्यक्ति से राहुल गांधी की नजदीकी। ये स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सम्मान और कानून-व्यवस्था से ज्यादा महत्वपूर्ण राजनीतिक स्वार्थ है।
​
श्री बंसल ने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा, सुशासन, विकास और महिला सशक्तिकरण की राजनीति के मूल भाव पर आधारित है। राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत कटुता में बदलने के बजाय जनता के विकास, युवाओं को अवसर, मातृशक्ति के सशक्तिकरण और उत्तराखंड के हितों सर्वोपरि रखना भाजपा की प्राथमिकता है। भाजपा मानना है कि राजनीतिक संघर्ष मुद्दों पर होना चाहिए, व्यक्तिगत हमलों पर नहीं, विचारों पर हो, आस्थाओं पर नहीं और लोकतांत्रिक बहस तथ्यों तथा मर्यादा के साथ हो। जी स्वस्थ लोकतांत्रिक राजनीति और उत्तराखंड की सामाजिक परंपरा के अनुरूप है।
​
इसी तरह उन्होंने कांग्रेस की एक घृणित मानसिकता का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार भारत के वीर कैप्टन स्मिथ मच्छार ने 174 लोगों की जान बचाई अपनी जान पर खेलकर, उनके लिए एक भी ट्वीट या एक भी शब्द ‘मोहब्बत की दुकान’ वालों के मुंह से नहीं निकला। जबकि संसद के अंदर फिलीस्तीन का बैग लटकाकर श्रीमती प्रियंका वाड्रा आती हैं। गाजा में कुछ होता है तो सोनिया गांधी लेख लिखती हैं, बटाला हाउस का कांड होता है तो आँसू आ जाते हैं। और यह सब एक वर्ग-विशेष की तुष्टिकरण की राजनीति के लिए किया जाता है, जो देश के लोकतंत्र के लिए घातक है।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती दीप्ति रावत भी शामिल हैं

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra

देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra

सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra

उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: BJP outraged over Congress's remarks on *Shraddha-Tarpan*; Naresh Bansal calls the insult to Sanatan faith and departed souls the height of moral degradation – Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

anaraga dabhal 78f91f8446f2730929d1b6a014214ec3
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 6, 2026
IMG 20261006 WA0066 768x513 1
देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 6, 2026
IMG 20261006 WA0043 768x432 1
गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0057 768x512 1
सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
images 2
उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?