मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra
देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनपद उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में प्रधानमंत्री का सम्बोधन लाईव प्रसारण हुआ।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के मौके उत्तरकाशी पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऐतिहासिक रामलीला मैदान उत्तरकाशी में अपना सम्बोधन करते हुए जनपदवासियों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंगोत्री विधानसभा की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विषेश मांगपत्र दिया गया जिसमें धार्मिक पर्यटन को बढावा देते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मां शक्ति विकास कारिडोर को विकसित करने की मांग की गई।

वहीं गाजणा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने जिसमें मुख्यमंत्री ने परिक्षण करने का आश्वासन दिया साथ ही स्वरोजगार व पर्यटन के दृष्टिगत डोडिताल, अवाना बुग्याल, गिडारा बुग्याल, जौराई बुग्याल, कुश कल्याण , हरि महाराज सौड बुग्याल, सहस्त्रताल, खेड़ा ताल, बर्मी ताल जैसे पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने की बात कही।
साथ ही जिला अस्पताल में जरुरी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ही इसे दिवंगत स्वर्गीय विधायक गोपाल सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा की।
वहीं भट्टवाडी विकासखंड में वर्षों पुरानी केन्द्रीय विद्यालय की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भट्टवाडी केन्द्रीय विद्यालय की मांग भारत सरकार को भेज दिया गया है जिसको लेकर हम जल्दी इसे परसू करके जल्द ही इसे स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना की।







