कोटड़ीढांग में महिला पर हमला करने वाला गुलदार ट्रैंकुलाइज, ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी-Newsnetra
सनेह के कोटड़ीढांग में हमलावर गुलदार को वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम ट्रैंकुलाइज कर लिया है। उसे कोटड़ी रेंज मुख्यालय में रखा गया है, जहां से उसे पिंजरे में डालकर कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी कर ली गई है
डीएफओ तरुण एस. ने इसकी पुष्टि की। बताया कि हमलावर गुलदार को घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर टीम ने ट्रैंकुलाइज करने में सफलता हासिल की है। गुलदार की मूवमेंट नजर आने पर टीम अलर्ट हो गई थी
बताया कि हमलावर गुलदार की उम्र तीन से चार साल के बीच है। वह नर गुलदार है। गुलदार के पकड़ में आने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन अधिकारियों के अनुसार इसी गुलदार ने सोमवार दिन में कोटड़ीढांग निवासी कविता कोटियाल पर हमलाकर मार डाला था







