जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा पर ब्रेक, तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें रद्द-Newsnetra
जौलीग्रांट हेलिपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए 15 सितंबर से प्रस्तावित हेलिकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो सकी। रुद्राक्ष एविएशन के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण कंपनी को उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हेलिकॉप्टर के एक जरूरी पुर्जे को विदेश से मंगाने में देरी होने के कारण अब कंपनी अगले यात्रा सीजन में सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।
गले यात्रा सीजन में संचालित करने पर विचार
इस अवधि में करीब 1,450 यात्रियों ने हेलिकॉप्टर से दोनों धामों की यात्रा की। बरसात के कारण 14 सितंबर तक हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। इसके बाद 15 सितंबर से दोबारा उड़ान शुरू करने की तैयारी थी। जौलीग्रांट हेलीपैड पर इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं लेकिन इसी दौरान हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आ गई

तकनीकी खराबी दूर करने के लिए हेलिकॉप्टर का एक जरूरी पुर्जा विदेश से मंगाया जाना था। पुर्जा आने में अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने 15 सितंबर से प्रस्तावित उड़ानें रद्द कर दीं। अब कंपनी इस सेवा को मौजूदा सीजन में शुरू करने के बजाय अगले यात्रा सीजन में संचालित करने पर विचार कर रही है।
–एमआई 17 से 15 सितंबर से शुरू की जाने वाली उड़ानों को हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी के कारण रोकना पड़ा है। उम्मीद है तकनीकी खामी दूर होने के बाद अगले यात्रा सीजन में उनकी कंपनी का हेलिकॉप्टर फिर से जौलीग्रांट से दो धामों को उड़ान भरेगा। -पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन