By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिकहेल्थ

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/10 at 10:44 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
img 1558
Screenshot
SHARE

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा काॅलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं मानसिक कल्याण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गयीं ।

इस वर्ष की थीम “मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अनुभवों को मिले आवाज, वास्तविक बदलाव की हो शुरुआत” रही। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संचालित कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मनोवैज्ञानिक समस्याओं पर खुलकर संवाद को प्रोत्साहित करना तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों के अनुभवों को सुनने और समझने के महत्व को रेखांकित करना था। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र कल्याण का एक अनिवार्य हिस्सा है और इसे शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जहां लोग बिना किसी भेदभाव या सामाजिक कलंक के भय के अपने अनुभव साझा कर सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उत्तराखंड की पारंपरिक लोककला ‘ऐपण’ को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ते हुए ऐपण कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
db10bb48 a9a2 4942 ab5a 6235ab281779
28d70bda 5c41 4df3 84e3 29a0f797c6f9

उधर संस्थान के आयुष विभाग के सहयोग से योग एवं माइंडफुलनेस सत्र आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक वर्गों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सत्र में विश्राम, सजग श्वसन, मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन तथा दैनिक जीवन में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित शारीरिक गतिविधि, योग और माइंडफुलनेस तनाव को नियंत्रित करने, मनोदशा में सुधार लाने तथा समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। एक अन्य कार्यक्रम में काॅलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक द्वारा जीवन के महत्व, पारिवारिक तनाव के कारणों की पहचान तथा घर में सुखद, स्वस्थ और सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस इवेंट को काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिन्सिपल प्रो. स्मृति अरोड़ा व एसो. प्रोफे. डाॅ. राजेश कुमार द्वारा संबोधित भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन वैलेडिक्टरी सत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. वंदना कुमार ढींगरा, मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल धीमान, प्रो. अनिंद्य दास, प्रो. रवि गुप्ता एवं डॉ. जितेंद्र रोहिल्ला सहित कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेवियर बेल्सी सी, सह-आचार्य डॉ. मलार कोटी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुश्री प्रिया सिंह, मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. सचिन कुमार द्विवेदी, नर्सिंग ट्यूटर सुश्री जी.वी. अन्नपूर्णा, डाॅ. आनन्द सिंह राठौर, डाॅ. सचिन कुमार द्विवेदी एवं श्री मुकेश कुमार सहित डॉ. स्वस्तिका, डॉ. भूमा, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. दिनेश चंदेला, डॉ. हर्षित और डॉ. आर्निका उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 2 1
देहरादून में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान, 45 मकान मालिकों पर 4.50 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?