जेनी ने तोड़ी चुप्पी ? वायरल वीडियो में किया बड़ा दावा, कहा- सबूतों के साथ आऊंगी सामने-Newsnetra
उत्तराखंड में जेनी प्रकरण को लेकर अब नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। वायरल वीडियो में एक महिला खुद को जेनी बता रही है। वह कह रही है कि ‘आप लोगों ने गंदगी मचा रखी है, राजनीति कर रहे हैं मेरे नाम को लेकर… मेरे साथ क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, किसी ने नहीं पूछा। आज इतने वर्षों के बाद लांछन लगा रहे हैं। तो रही बात मेरे साथ किसने क्या किया, क्या नहीं किया वो मुझे ही पता है।
बता दें कि सीएम धामी के हाल ही में आए बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी जेनी प्रकरण पर सवाल उठा चुके हैं। वहीं, कांग्रेस नेता हरक सिंह इस पर अपनी सफाई भी दे चुके हैं।






