बागेश्वर अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा! महिला और उसका भाई गिरफ्तार, ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश-Newsnetra
बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी और उसके भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की यह वारदात अवैध संबंधों के विवाद और शारीरिक जबरदस्ती के विरोध के बाद अंजाम दी गई थी।
भाई ने रात में घर आकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और मैग्नैट कार की पिछली सीट पर शव को रखकर बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग के समीप थुणाई बैंड के पास से गहरी खाई से नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, कार और शव बरामद कर लिया है। इस मामले में एसपी के निर्देशन और कोतवाली टीम की सक्रियता से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।






