हरक सिंह रावत का महेंद्र भट्ट पर पलटवार, बोले- नंदप्रयाग घाट कांड के खोल दूंगा पूरे चिट्ठे-Newsnetra
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रहते हुए उन्हें नंदप्रयाग घाट में लोगों ने कमरे में बंद कर क्यों पीटा था। मेरे सवाल का जवाब दिए बिना भट्ट ने फिर से मुंह खोला तो मैं नंदप्रयाग घाट की घटना के पूरे चिट्ठे खोलूंगा।

जेनी प्रकरण में सीबीआई जांच में क्लीन चिट के बाद भी मेरे ऊपर 23 साल पूरे मामले में आरोप लगाने से पहले भट्ट जवाब दे कि जब वे विधायक थे, नंदप्रयाग घाट में कमरे में बंद कर उन्हें लोगों ने क्यों पीटा था।
मेरे सवाल का भट्ट जवाब दें। यदि जवाब नहीं दिया और फिर मुंह खोला तो घाट की घटना का पूरे चिट्ठे खोलूंगा। उन्होंने चुनौती दी कि भट्ट के पास मेरे जितने काले चिट्ठे हैं खोले दें और मैं भी उनके काले चिट्ठे खोलूंगा।







