उत्तराखंड में लोअर PCS 2026 का विज्ञापन जारी, 54 पदों पर भर्ती; 26 नवंबर तक करें आवेदन-Newsnetra
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी, गन्ना विकास निरीक्षक के 54 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 06 नवंबर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 26 नवंबर
आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि : 03 से 12 दिसंबर
किसके कितने पद
पदनाम- पद संख्या
नायब तहसीलदार- 13
आबकारी निरीक्षक- 04
पूर्ति निरीक्षक- 02
विपणन निरीक्षक- 20
श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05
कर अधिकारी- 05
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक- 01
गन्ना विकास निरीक्षक- 04
पीसीएस-जे का परिणाम जारी, वंशिका टॉपर
आयोग ने शुक्रवार की शाम पीसीएस-जे परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया। इसमें वंशिका गहलोत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि परीक्षा में आठ अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें से सात बेटियां हैं







