By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! 2018 के बाद बर्फीले खेलों की तैयारी, 20 नवंबर से 700 KM साइकिल चैलेंज-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! 2018 के बाद बर्फीले खेलों की तैयारी, 20 नवंबर से 700 KM साइकिल चैलेंज-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! 2018 के बाद बर्फीले खेलों की तैयारी, 20 नवंबर से 700 KM साइकिल चैलेंज-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/11 at 7:59 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
feature image 31
SHARE

औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! 2018 के बाद बर्फीले खेलों की तैयारी, 20 नवंबर से 700 KM साइकिल चैलेंज-Newsnetra

चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को सालभर प्रदेश की ओर आकर्षित करेगी। पर्यटन को 12 महीने की गतिविधि बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा, एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म का खाका तैयार किया है। इसी कड़ी में चमोली जिले के औली में कृत्रिम बर्फ जमाकर विंटर गेम्स कराने की तैयारी है। वर्ष 2018 के बाद यहां फिर से शीतकालीन खेलों के आयोजन की उम्मीद जगी है।

auli 41839532e06e5b134603f2f3d1c6cfb4

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन है। चारधाम यात्रा के बाद अब सरकार का फोकस शीतकाल पर्यटन पर है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने शीतकालीन यात्रा के साथ साहसिक पर्यटन गतिविधियों व वेलनेस टूरिज्म का प्लान बनाया है। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए बाबा केदार, बदरी विशाल, मां गंगोत्री व यमुनोत्री के प्रवास स्थलों पर श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। साहसिक पर्यटन के माध्यम से देश दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए आकर्षित करने की योजना बनाई है

20 नवंबर से शुरू होगी अल्टीमेट साइकिल चैलेंज प्रतियोगिता

राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 20 नवंबर से अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम मार्गों पर 700 किमी की होगी। प्रतियोगिता में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एलीट, लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलस्ट पहुंचेंगे। रोमांचक सफर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी, टिहरी, उत्तरकाशी होते हुए देहरादून में 26 नवंबर को समाप्त होगा।

औली में विंटर गेम्स की तैयारी

2018 से इंतजार के बाद अब औली ढलानों पर विंटर गेम्स की नई उम्मीद आकार ले रही है। उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन के सहयोग से कृत्रिम बर्फ जमाने के लिए आर्टिफिशियल स्नोमेकिंग सिस्टम का पहले चरण का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। इससे पहाड़ों पर तापमान और नमी की नियमित निगरानी शुरू हो गई है। बाकी शेष मरम्मत का काम दिसंबर तक पूरा किया जाएगा।

प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन के लिए प्लान बनाया गया है। चारधाम के कपाट बंद होने के बाद धामों के शीतकाल प्रवास स्थलों से शीतकालीन यात्रा संचालित की जाएगी। इसके अलावा साहसिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए आकर्षित किया जाएगा। -धीराज गर्ब्याल, सचिव पर्यटन

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra

जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra

गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बिक रही नौकरियां, बिना टेंडर चहेतों को मिल रहे काम-Newsnetra

उत्तराखंड भाषा संस्थान को 26 साल बाद भी नहीं मिला अपना भवन, गैरसैंण से देहरादून तक सिर्फ जमीन की तलाश!-Newsnetra

45 सीटें जीतना कांग्रेस का लक्ष्य, मुख्यमंत्री कौन बनेगा फैसला राहुल गांधी करेंगे: हरीश रावत-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 20 नवंबर से 700 KM साइकिल चैलेंज, newsnetra, औली में फिर लौटेंगे विंटर गेम्स! 2018 के बाद बर्फीले खेलों की तैयारी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 35
जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 34
जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 33
गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बिक रही नौकरियां, बिना टेंडर चहेतों को मिल रहे काम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 32
उत्तराखंड भाषा संस्थान को 26 साल बाद भी नहीं मिला अपना भवन, गैरसैंण से देहरादून तक सिर्फ जमीन की तलाश!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 30 1
45 सीटें जीतना कांग्रेस का लक्ष्य, मुख्यमंत्री कौन बनेगा फैसला राहुल गांधी करेंगे: हरीश रावत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 28 1
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड का डंका, रुद्रपुर देश में नंबर-1, काशीपुर को भी मिला बड़ा सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?