जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra
उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं जेनी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। सीएम सरमा ने जेनी के साथ हुए प्रकरण को दुखद और निंदनीय करार दिया।

जेनी ने असम के सीएम के सामने अपने साथ हुई घटना का ब्योरा रखा। इस मुलाकात के बाद सीएम हिमंत बिस्वा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की। जेनी के साथ बैठे हुए तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, मैंने असम निवासी जेनी से मुलाकात की। उत्तराखंड के एक हरक सिंह रावत ने उनके साथ जो किया वह अत्यंत गलत और निंदनीय है। उनके साथ जो अत्याचार हुआ, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। न्याय की इस लड़ाई में मैं पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा हुआ हूं।
हिमंत बिस्वा के इस पोस्ट के बाद कयासबाजी तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि मामले में असम सरकार कानूनी कार्रवाई कर सकती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वहां मुकदमा दर्ज हुआ या नहीं। चूंकि जेनी का घटनास्थल देहरादून या दिल्ली है, ऐसे में अगर असम में प्राथमिकी दर्ज भी हुई तो वह जीरो एफआईआर ही होगी, जो यहां शिफ्ट की जा सकती है







