जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड और उसमें शामिल कथित वीआईपी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा वर्षों पुराने जेनी प्रकरण को राजनीतिक हथियार बना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय मिलने और कथित वीआईपी को सजा होने तक यह लड़ाई जारी रखेगी।
हरक ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आगामी चुनावों में संभावित हार और मंत्रियों के भ्रष्टाचार से घिरी धामी सरकार असल मुद्दों से बचने के लिए यह हथकंडा अपना रही है। उन्होंने कहा कि झूठे आरोपों और राजनीतिक षड्यंत्रों से न तो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मुहिम कमजोर होगी और न ही उनकी आवाज दबेगी। उत्तराखंड की जनता भाजपा की इस ध्यान भटकाने वाली राजनीति का जवाब देगी







