By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री धामी के सामने बवाल! विधायक हरीश धामी का माइक बंद, मंच पर हुई तीखी बहस और तोड़फोड़-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री धामी के सामने बवाल! विधायक हरीश धामी का माइक बंद, मंच पर हुई तीखी बहस और तोड़फोड़-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री धामी के सामने बवाल! विधायक हरीश धामी का माइक बंद, मंच पर हुई तीखी बहस और तोड़फोड़-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/14 at 6:51 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
feature image 2 7
SHARE

जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री धामी के सामने बवाल! विधायक हरीश धामी का माइक बंद, मंच पर हुई तीखी बहस और तोड़फोड़-Newsnetra

 उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में शनिवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक हरीश धामी को मंच से संबोधित करने का अवसर नहीं मिला. विकास योजनाओं की सौगात और मेले के भव्य शुभारंभ के बीच शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मंच पर तीखी नोकझोंक और अव्यवस्था में बदल गया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 102.72 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दिए जाने की घोषणा की. भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित होने वाला जौलजीबी मेला अपनी ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है. इस बार छह साल बाद मेले में तिब्बती सामान की दुकानें भी लगने की उम्मीद ने आयोजन को लेकर उत्साह बढ़ाया था.

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलने पर विवाद शुरू हो गया. विधायक मंच पर पहुंचे और संबोधित करने लगे. लेकिन इसी बीच उनका माइक बंद कर दिया गया. इससे विधायक नाराज हो गए और मंच पर ही अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर हंगामे की स्थिति बन गई.

हरीश धामी ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, यह पहली बार हो रहा है कि किसी क्षेत्र के स्थानीय विधायक को अपने ही विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को सामने रखना उनका अधिकार है. विधायक ने पूर्व में की गई घोषणाओं के पूरा नहीं होने का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विकास कार्यों और पुरानी घोषणाओं के धरातल पर उतरने की प्रतीक्षा कर रही है. लेकिन इन विषयों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने यह भी नाराजगी जताई कि उनकी बात सुने बिना ही सीएम चले गए.

विधायक की नाराजगी के बाद मंच पर काफी देर तक गहमागहमी रही, तोड़फोड़ हुई. इस दौरान अधिकारियों के साथ तीखी बहस और गाली-गलौज होने लगी. मेले में मौजूद लोगों के बीच भी अव्यवस्था और हंगामे की स्थिति बनी रही.

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा! सनराइज स्पा पर पुलिस की रेड, संचालिका गिरफ्तार-Newsnetra

उत्तराखंड के युवाओं के लिए देशभर में रोजगार का मौका! पतंजलि योगग्राम समेत कई संस्थानों में भर्ती, 19 नवंबर को इंटरव्यू-Newsnetra

उत्तराखंड के पंचकर्म डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका! 19 नवंबर को होगा साक्षात्कार-Newsnetra

देहरादून में छठ महापर्व की धूम! आज खरना, रविवार को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra

उत्तराखंड में 12 बंद ITI फिर होंगे शुरू, अगले शैक्षिक सत्र से युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री धामी के सामने बवाल! विधायक हरीश धामी का माइक बंद, मंच पर हुई तीखी बहस और तोड़फोड़
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 1 5
देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा! सनराइज स्पा पर पुलिस की रेड, संचालिका गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 14, 2026
feature image 38
उत्तराखंड के युवाओं के लिए देशभर में रोजगार का मौका! पतंजलि योगग्राम समेत कई संस्थानों में भर्ती, 19 नवंबर को इंटरव्यू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ हेल्थ November 14, 2026
feature image 9 5
उत्तराखंड के पंचकर्म डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका! 19 नवंबर को होगा साक्षात्कार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ सामाजिक हेल्थ November 13, 2026
feature image 8 4
देहरादून में छठ महापर्व की धूम! आज खरना, रविवार को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 13, 2026
feature image 7 5
उत्तराखंड में 12 बंद ITI फिर होंगे शुरू, अगले शैक्षिक सत्र से युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 8.47.46 PM
गोपाष्टमी 2026:17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानिए गौ माता की पूजा का महत्व और 7 विशेष उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?