उत्तराखंड के युवाओं के लिए देशभर में रोजगार का मौका! पतंजलि योगग्राम समेत कई संस्थानों में भर्ती, 19 नवंबर को इंटरव्यू-Newsnetra
उत्तराखंड के युवाओं को अन्य राज्यों में भी मिलेगा रोजगार
पतंजलि योगग्राम समेत देश के कई संस्थानों में महिला और पुरुष पंचकर्म टेनिशियन एव पंचकर्म अटेंडेंट अभ्यर्थियों की होगी भर्ती
देहरादून। पंचकर्म सहायक डिप्लोमाधारकों को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा। पतंजलि योगग्राम समेत कई आयुर्वेदिक संस्थानों में आयुष मैनपावर की भर्ती के लिए 19 नवंबर को साक्षात्कार होगा। भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड की ओर से हर्रावाला स्थित कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पंचकर्म सहायकों की मांग करने वाले संस्थानों में हरिद्वार का पतंजलि योगग्राम, हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालयम, बागपत (उत्तर प्रदेश) का राष्ट्रीय इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंस और देहरादून का बीहाइव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शामिल हैं। इन संस्थानों को महिला और पुरुष पंचकर्म सहायकों की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त अन्य संस्थान जिनको पंजीकृत डिप्लोमा थेरापिस्ट की आवश्यकता है वे अपनी सूचना देकर इस दिन सम्मिलित हो सकते है इस संबध में एक आवश्यक बैठक आज परिषद कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष डा जे एन नौटियायल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे परिषद के सदस्य डा महेंद्र राणा ,परिषद की रजिस्टार नर्मदा गुसाईं सहायक रजिस्ट्रार संदीप सेमवाल ,संदीप तोपवाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे जिसमे 19 नवंबर को होने वाले प्लेसमेंट के संबद्ध विचार विमर्श किया गया।डा नौटियाल ने बताया कि परिषद में प्लेसमेंट सेल का गठन एक अभिनव पहल है पिछले वर्षों में राज्य के कई बेरोजगार आयुष डिप्लोमा होल्डर्स को प्राइवेट सेक्टर में पूरे देश में रोजगार मिल चुका है और अब कई बड़े आयुष वेलनेस सेंट्रर इस हेतु लगातार संपर्क कर रहे है उन्होंने बताया कि आयुष वेलनेस में पंचकर्म जैसे डिप्लोमा बहुत कम राज्यों ने शुरू किए है परंतु उत्तराखंड ने इस सेक्टर में अत्यधिक मैनपावर की डिमांड को देखते हुए इन रोजगार परक कोर्स शुरू किया है । इस समय पूरी दुनिया में आयुष एव वेलनेस के क्षेत्र में सर्वाधिक पंद्रह प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई है ।यह उत्तराखंड की लोकप्रिय सरकार की आयुष के क्षेत्र हेतु अच्छी आयुष नीति का परिणाम है उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एव आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक इन युवाओं को रोजगार देने हेतु कृत संकल्प है ज्ञात हो कि अभी हाल ही में काफ़ी सख्या में सरकारी आयुष चिकित्सालयों में भी इन डिप्लोमा होल्डर्स को नियुक्ति प्रदान की गयी है इसी संकल्प के चलते भारतीय चिकत्सा परिषद इसके क्रियान्वयन हेतु बृहद स्तर पर कार्य कर रहा है
इससे उत्तराखंड राज्य के युवाओं केलिए पूरे देश में अपार संभावनायें है डा नौटियाल ने बताया कि जल्द ही परिषद आयुष वेलनेस ट्रेंड मैनपॉवर को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु प्रयासरत है परिषद केसदस्य महेंद्र राणा ने इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का सुझाव रखा
डा जे एन नौटियाल
अध्यक्ष
भारतीय चिकत्सा परिषद
उत्तराखंड
9412026688







