मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार-Newsnetra
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर सीएम योगी आज देर शाम अपने घर पंचूर गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर वह मां के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से कहा कि उनकी माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट में होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पोस्ट में मां को खोने का दर्द और एक बेटे की भावनाएं साफ झलकती हैं। देश के सबसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले योगी इस तस्वीर में एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपनी मां को अंतिम विदाई देता एक बेटा नजर आते हैं। मां के जाने के बाद उनके पास अब केवल यादें और साथ बिताए अनमोल पल शेष हैं। पंचूर के पैतृक घर से लेकर मां के आशीर्वाद तक, जीवन के तमाम भावुक प्रसंग इस विदाई के साथ यादों में सिमट गए हैं।
बता दें कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में योगी की मां ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है।







