By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बागेश्वर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में दोनों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बागेश्वर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में दोनों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

बागेश्वर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में दोनों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/20 at 9:26 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
feature image 16 2
SHARE

बागेश्वर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में दोनों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प-Newsnetra

बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भराड़ी रोड स्थित एक होटल के सभागार में जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि मंचासीन नेताओं समेत सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा, क्योंकि एकता ही संगठन की मुख्य ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश तैयार है और माहौल कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक है, बस नेताओं को जनता को विश्वास दिलाना है। भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले कोई काम नहीं किया और जो काम किए उनमें भ्रष्टाचार हुआ है। जमीन, खनन और कैबिनेट के सारे महत्वपूर्ण अधिकार मुख्यमंत्री के पास सिमट गए हैं तथा जमीनों की हिफाजत के बजाय बंदरबांट की गई है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, स्कूल बंद होने, पेपर लीक, चिकित्सकों की 50 फीसदी कमी और सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार के साथ बदतमीजी हुई और अपने लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि दस साल तक बहनों की सुध न लेने वाली सरकार अब चुनाव नजदीक देख खातों में 10 हजार रुपये डालने की बात कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हिमाचल और राजस्थान की तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस लागू की जाएगी और मौजूदा सरकार के कार्यकाल का श्वेत पत्र लाकर पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।
Congress workers' conference in Bageshwar
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुली बेगार आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि संविधान पर चोट होगी तो कांग्रेस को चोट पहुंचेगी। उन्होंने बागेश्वर को कांग्रेस का मायका बताते हुए कहा कि लड़की जब कठिनाई में होती है तो उसे मायका ही याद आता है। उन्होंने खरही पट्टी के शिल्पकार भवन को नष्ट किए जाने को मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का अपमान बताया। संगठन में गुटबाजी पर नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी सोशल मीडिया की बंदूक का निशाना अपने साथियों के बजाय भाजपा को बनाएं। उन्होंने अंकिता भंडारी को उत्तराखंड का स्वाभिमान बताते हुए कहा कि भाजपा के दोबारा सत्ता में आने पर न्याय नहीं मिलेगा, जबकि कांग्रेस की सरकार आने पर वीआईपी को खोजकर सामने लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पलायन, युवाओं के विवाह में आ रही दिक्कतों और पहाड़ों में बंदर, सुअर और तेंदुओं की बढ़ती दहशत पर भी गहरी चिंता जताई
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे राज्य में जंगलराज कायम है और विकास प्राधिकरण जनता के लिए अभिशाप बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलितों का शोषण हो रहा है और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के पास अब कुछ नहीं बचा है और यदि संगठन एकजुट होकर मैदान में उतरे तो कोई भी ताकत कांग्रेस को सत्ता में आने से नहीं रोक सकती।
सम्मेलन में उपस्थित सभी नेताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सरकार की नाकामियों, महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न और राज्य की संपत्तियों और भूमि की बिक्री के मुद्दों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश सचिव महेश पांडेय, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, गोपा धपोला, यूथ कांग्रेस की जिला प्रभारी स्वाति जोशी और नगर पंचायत अध्यक्ष गरुड़ भावना वर्मा समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद, कुंभ-2027 की भी दी झलक-Newsnetra

उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, गठबंधन के लिए 30 सीटें चिह्नित-Newsnetra

मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार-Newsnetra

हरिद्वार में गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं, बाल-बाल बची जान, चालक मौके से फरार-Newsnetra

विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे पर अब तक फैसला नहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की मंजूरी का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 2027 में दोनों विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प-Newsnetra, बागेश्वर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 5 11
सीएम धामी ने पीएम मोदी को भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद, कुंभ-2027 की भी दी झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 20, 2026
feature image 4 13
उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, गठबंधन के लिए 30 सीटें चिह्नित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 20, 2026
feature image 3 13
मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए सीएम योगी, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 20, 2026
feature image 9 9
हरिद्वार में गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं, बाल-बाल बची जान, चालक मौके से फरार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 20, 2026
feature image 4 12
विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे पर अब तक फैसला नहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की मंजूरी का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 20, 2026
feature image 3 12
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, रुड़की और हरिद्वार में करेंगे बैठक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 20, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?