उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, गठबंधन के लिए 30 सीटें चिह्नित-Newsnetra
उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने विधान सभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए 30 सीटें चिह्नित की हैं। इसकी सूची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को भेजी गई हैं।
कहा कि इस समय देश के जो हालात हैं। वह सम्पूर्ण विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा से मुकाबला करने के हैं ना कि अलग अलग होकर। यदि भाजपा को उखाड़ना है तो समस्त विपक्ष को एकजुट होना पड़ेगा
साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन में जो भी सीटें सपा के हिस्से में आएगी उन्हें मजबूती से लड़ा जाएगा और गठबंधन के अन्य सहयोगियों की सीटों को भी मजबूती से लड़ाया जाएगा और यदि किसी कारण वंश गठबंधन नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में 70 की 70 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी






