रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, STF ने 682 कैप्सूल और 600 टैबलेट की बरामद-Newsnetra
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। रुड़की में जनता मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। आरोपी दवाओं के क्रय-विक्रय और भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका।







