By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीएम धामी की 4 बड़ी घोषणाएं-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीएम धामी की 4 बड़ी घोषणाएं-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीएम धामी की 4 बड़ी घोषणाएं-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/27 at 8:02 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
feature image 18 3
SHARE

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीएम धामी की 4 बड़ी घोषणाएं-Newsnetra

उत्तराखंड में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त वर्दीधारी कर्मियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने, शिक्षण संस्थानों में आपदा मित्र तैयार करने, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को आपदा घोषित करने और राहत-बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की घोषणा शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके सहयोग से आम लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही पहले चरण में अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रति एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को राज्य सरकार की ओर से आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। ये शिक्षक छात्र-छात्राओं को लगातार आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे
मुख्यमंत्री ने दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आवासीय भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के कारण आग लगने की घटनाओं को आपदा की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे अग्निकांड से प्रभावित लोगों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुरूप राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत करना जरूरी है। आपदा प्रबंधन से विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आपात परिस्थितियों में अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है। आपदा की सूचना मिलते ही पूरा तंत्र सक्रिय होना चाहिए और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत एवं सहायता पहुंचनी चाहिए। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश ने कई आपदाओं का सामना किया है। इस दौरान शासन-प्रशासन के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य किए हैं।

सिलक्यारा अभियान ने पेश की समन्वय की मिसाल
सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ बचाव अभियान चलाया। प्रधानमंत्री लगातार अभियान की प्रगति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीमों ने भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग दिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान कई तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक साथ कई वैकल्पिक उपायों पर काम किया गया और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली गई। लगभग 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, श्रमिकों के धैर्य, बचाव दलों की मेहनत और केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह अभियान सफल हो पाया। उन्होंने उत्तराखंड की भूकंप संवेदनशीलता को देखते हुए भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने पर भी जोर दिया।

आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी पर जोर
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए पूर्व तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान केवल सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी उदाहरण था। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, जिला स्तर से लेकर भारत सरकार तक बेहतर टीमवर्क और शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन अभियान की सफलता के प्रमुख आधार रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में साहित्य और कला का संगम, वैली ऑफ वर्ड्स और DDLF का आगाज; एआर रहमान पहुंचे दून-Newsnetra

उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये-Newsnetra

इंद्रमणि नौटियाल की हुई वतन वापसी, रोशन रतूड़ी के साथ पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट-Newsnetra

धामी कैबिनेट की बैठक आज, बैणी-भुली योजना और बिजली बिल सरचार्ज माफी पर हो सकता है फैसला-Newsnetra

उत्तराखंड की सियासत में वापसी की तैयारी, यूकेडी ने तेज किया चुनावी अभियान-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीएम धामी की 4 बड़ी घोषणाएं-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 20 4
देहरादून में साहित्य और कला का संगम, वैली ऑफ वर्ड्स और DDLF का आगाज; एआर रहमान पहुंचे दून-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
feature image 19 4
उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 27, 2026
feature image 11 5
इंद्रमणि नौटियाल की हुई वतन वापसी, रोशन रतूड़ी के साथ पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 27, 2026
feature image 10 6
धामी कैबिनेट की बैठक आज, बैणी-भुली योजना और बिजली बिल सरचार्ज माफी पर हो सकता है फैसला-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 12 4
उत्तराखंड की सियासत में वापसी की तैयारी, यूकेडी ने तेज किया चुनावी अभियान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
Aaj ka Rashifal 27 November 2026
Aaj ka Rashifal 27 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?