By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/27 at 9:18 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
feature image 21 4
SHARE

धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों के तहत सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष के एक अतिरिक्त पद को स्वीकृति दी गई है।

श्रम विभाग के तहत उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखंड फार्मा संवर्ग में भी संशोधन को मंजूरी मिली है। अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

चीनी मिलों को ऋण लेने की सुविधा देने के लिए सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देगी। उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक सेवा संशोधन नियमावली को भी मंजूरी दी गई है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए दो साल का अनिवार्य सेवा अनुबंध (बॉन्ड) लागू होगा।

सेतु आयोग में आईटी से संबंधित पदों को मंजूरी दी गई
मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। एनएचआईडीसीएल को उत्तराखंड में काम नहीं करने के कारण सूचीबद्धता से हटाने का फैसला लिया गया। पंचम विधानसभा के सत्र का सत्रावसान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। सेतु आयोग में आईटी से संबंधित पदों को मंजूरी दी गई।

आबकारी विभाग में उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है

खनन विभाग के तहत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि, रॉयल्टी में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की गई है। समिति की अनुशंसा के आधार पर इस पर फैसला होगा। वहीं, वन आरक्षी के लिए 31 दिसंबर 2028 तक अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है

ये अहम प्रस्ताव

-भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों में शिथिलता दी जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण, यूडीए और शासन स्तर पर अनुमति मिलने की व्यवस्था होगी।
-राज्य में लैंड यूज बदलने की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी की गई है।
-हरिद्वार में कुल 21.08 किलोमीटर लंबाई के तीन पीआरटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें 21 स्टेशन होंगे। पहले कॉरिडोर की लंबाई 15 किलोमीटर होगी, जो सीतापुर से भारत माता मंदिर तक बनेगा। इससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में उन्हें 8300 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।
-उत्तराखंड महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।
-बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि समेत बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है।
-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अब राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में साहित्य और कला का संगम, वैली ऑफ वर्ड्स और DDLF का आगाज; एआर रहमान पहुंचे दून-Newsnetra

उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये-Newsnetra

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीएम धामी की 4 बड़ी घोषणाएं-Newsnetra

इंद्रमणि नौटियाल की हुई वतन वापसी, रोशन रतूड़ी के साथ पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट-Newsnetra

धामी कैबिनेट की बैठक आज, बैणी-भुली योजना और बिजली बिल सरचार्ज माफी पर हो सकता है फैसला-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 20 4
देहरादून में साहित्य और कला का संगम, वैली ऑफ वर्ड्स और DDLF का आगाज; एआर रहमान पहुंचे दून-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
feature image 19 4
उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 27, 2026
feature image 18 3
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सीएम धामी की 4 बड़ी घोषणाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 11 5
इंद्रमणि नौटियाल की हुई वतन वापसी, रोशन रतूड़ी के साथ पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 27, 2026
feature image 10 6
धामी कैबिनेट की बैठक आज, बैणी-भुली योजना और बिजली बिल सरचार्ज माफी पर हो सकता है फैसला-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 12 4
उत्तराखंड की सियासत में वापसी की तैयारी, यूकेडी ने तेज किया चुनावी अभियान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?