By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

देहरादून में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/28 at 9:55 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
feature image 27 3
SHARE

देहरादून में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त-Newsnetra

देहरादून विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा निर्वाचन तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आज परेड ग्राउंड परिसर स्थित बॉक्सिंग हॉल में जनपद के निर्वाचन हेतु नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

IMG 20261128 WA0056

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कार्मिकों के मध्य पहुंचकर उनके निर्वाचन संबंधी दायित्वों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रक्रियाओं से जुड़ी शंकाओं को सुना तथा उनका समाधान किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का पावन पर्व है तथा इसकी गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक निर्वाचन कार्मिक की जिम्मेदारी है। निर्वाचन में सौंपे गए दायित्वों को बोझ के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र एवं राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के अवसर के रूप में लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा चूक के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी विषय पर शंका होने पर संबंधित अधिकारी अपने उच्चाधिकारी से संपर्क कर समय रहते समाधान सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

IMG 20261128 WA0075
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी दायित्वों एवं प्रक्रियाओं को भली-भांति समझते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्राप्त इस अवसर को अपने कार्य अनुभव एवं व्यक्तित्व विकास का हिस्सा बनाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व को निष्पक्ष, निर्बाध एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने में सक्रिय योगदान दें।
जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों एवं मतदान बूथों की स्थिति का गंभीरता से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति, सड़क से मतदान केंद्र की दूरी, मतदान केंद्र भवन की स्थिति, आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता, कनेक्टिविटी, नेटवर्क की स्थिति तथा वर्नेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की मैपिंग सहित अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन करते हुए डेटाबेस बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का सटीक संकलन एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे निर्वाचन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा सके। प्रशिक्षण में नियुक्त 50 जोनल मजिस्ट्रेटों में से 46 तथा 239 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से 218 अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार तथा मास्टर ट्रेनर एवं निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

परेड ग्राउंड से सचिवालय तक गूंजा कर्मचारियों का आंदोलन, 10-16-26 साल वाली एसीपी बहाली की मांग-Newsnetra

मेघालय से सीखेंगे उत्तराखंड के जल और वन संरक्षण का मॉडल, चम्पावत की समितियां अध्ययन दौरे पर-Newsnetra

देहरादून में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650+ सीटों पर मुफ्त स्किल ट्रेनिंग, प्लेसमेंट में भी मदद-Newsnetra

कार्तिगई दीपम विवाद पर साध्वी भगवती सरस्वती का बयान, बोलीं- भारत प्रकाश देने वाली संस्कृति का देश-Newsnetra

रिखणीखाल हादसा: खाई से निकाले गए 7 शव, अस्पताल में एक महिला की मौत, दो घायलों को एयरलिफ्ट किया-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 50 जोनल और 239 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त, newsnetra, देहरादून में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 31 2
परेड ग्राउंड से सचिवालय तक गूंजा कर्मचारियों का आंदोलन, 10-16-26 साल वाली एसीपी बहाली की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 30 3
मेघालय से सीखेंगे उत्तराखंड के जल और वन संरक्षण का मॉडल, चम्पावत की समितियां अध्ययन दौरे पर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 28 3
देहरादून में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650+ सीटों पर मुफ्त स्किल ट्रेनिंग, प्लेसमेंट में भी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा November 28, 2026
feature image 25 3
कार्तिगई दीपम विवाद पर साध्वी भगवती सरस्वती का बयान, बोलीं- भारत प्रकाश देने वाली संस्कृति का देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 26 3
रिखणीखाल हादसा: खाई से निकाले गए 7 शव, अस्पताल में एक महिला की मौत, दो घायलों को एयरलिफ्ट किया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 2 17
नार्को टेस्ट से पहले मेडिकल जांच में अनफिट निकले सुरेश राठौर, उर्मिला सनावर ने बताया साजिश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 28, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?