9 दिसंबर से उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कुमाऊं से करेंगे बूथ विजय अभियान का आगाज-Newsnetra
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 दिसंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार उनका प्रवास कुमाऊं में होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में नौ दिसंबर को पहुंचेंगे
वहां से बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। नौ व दस दिसंबर को उनका यह प्रवास होगा। अल्मोड़ा में होने वाले शक्ति केंद्र सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। मकसद ये है कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा, ऊर्जा दी जाएगी, जिससे आगामी चुनाव में घर-घर तक पहुंच मजबूत हो सके







