भारतीय व्यापार मंडल में एन.एस. नेगी को मिली प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया की जिम्मेदारी-Newsnetra
भारतीय व्यापार मंडल, उतराखंड की कार्यकारिणी में प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं बिजनेसमैन एन. एस. नेगी को मिली उतराखंड प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
भारतीय व्यापार मंडल (रजि.), उत्तराखंड के तत्वावधान में जनपद देहरादून की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज आर्य समाज मंदिर, लक्ष्मण चौक, निकट हिंदू नेशनल चौक, देहरादून में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वैभव जैन जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी) ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री अंकुर सिंघल जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्रीमती सरोज शर्मा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा), श्री अजय जनमेजय जी (राष्ट्रीय प्रवक्ता) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुशीला खत्री जी (राष्ट्रीय मंत्री), श्रीमती अनीता अग्रवाल जी (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड महिला मोर्चा), डॉ. समरजीत सिंह जी (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं श्री एम. पी. नौटियाल जी (प्रदेश प्रवक्ता) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव शर्मा जी (प्रदेश महामंत्री, उत्तराखंड) ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल द्वारा भारतीय व्यापार मंडल, उतराखंड कार्यकारिणी में प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं बिजनेसमैन एन. एस. नेगी को दी उतराखंड प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया की जिम्मेदारी ।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, व्यापारी एकता एवं व्यापारियों के हितों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के संयोजक श्री करण सिंह चौधरी (कार्यक्रम संयोजक व जिला अध्यक्ष, देहरादून) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय व्यापार मंडल का ध्येय – “वसुधैव कुटुम्बकम्” – व्यापारी को परिवार मानकर उसके हितों की रक्षा करना है। देहरादून की नई टीम व्यापारियों की हर समस्या में उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर श्री धीरेंद्र भारद्वाज (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्री सुमित वर्मा (जिला महामंत्री), श्री सुनील राय (जिला कोषाध्यक्ष), श्री अभिजीत नैथानी (जिला मंत्री), श्री अमित अरोड़ा जी, श्री दिग्विजय प्रचार प्रसार मंत्री सहित जनपद देहरादून के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।







