By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Milind Deora Resigns : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > News Netra Episodes > राजनीती अखाड़ा > Milind Deora Resigns : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
राजनीती अखाड़ाताज़ा खबरराजनीती

Milind Deora Resigns : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

News Netra Admin
Last updated: 2024/01/14 at 6:00 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
1173822 congress e1705254967763
SHARE

Milind Deora Resigns : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है. मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्तीफा दे दिया है. राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा से पहले कांग्रेस के लिए मिलिंद देवड़ा का इस्‍तीफा एक बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि, मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें पिछले काफी समय से चल रही थी, आज आखिरकार उन्‍होंने इसकी घोषणा कर दी है. बता दें कि मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं. अपने इस्तीफे के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मैं अब विकास के मार्ग पर जा रहा हूं.

Contents
Milind Deora Resigns : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफाMilind Deora Resigns : कांग्रेस से 55 सालों का रिश्ता खत्मजानें कौन हैं मिलिंद देवड़ादक्षिण मुंबई सीट पर दावेदारी को लेकर खींचतान

1173822 congress e1705254967763

Milind Deora Resigns : कांग्रेस से 55 सालों का रिश्ता खत्म

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार की सुबह बड़ा राजनीतिक धमाका किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। एक्स पर देवड़ा ने लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का मेरे परिवार के साथ 55 साल पुराना रिश्ता इसी के साथ खत्म हुआ। उन्होंने लिखा कि मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। इसके बाद मीडिया के सामने आए देवड़ा ने विकास की यात्रा का साझीदार बनने की बात कही।

14 01 2024 milind deora 23629267

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जानें कौन हैं मिलिंद देवड़ा

जानकारी के लिए बता दें कि मिलिंद देवड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं और कांग्रेस से 2 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं. मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से साल 2004 और 2009 में उन्होंने कांग्रेस के लिए जीत हासिल की. साथ ही, जुलाई 2011 की कांग्रेस सरकार में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बने. इसके बाद 30 अक्टूबर 2012 को केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री बने. साल 2014 और 2019 में कांग्रेस न उन्हें टिकट दिया लेकिन मोदी लहर के बीच वह अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सके और दक्षिण मुंबई शिवसेना के पास चली गई. मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा इसी सीट से 4 बार सांसद रहे थे.

दक्षिण मुंबई सीट पर दावेदारी को लेकर खींचतान

गौरतलब है कि मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें बीते कई दिनों से चल रहीं थी। हालांकि उन्होंने इसे अफवाह बताकर कांग्रेस छोड़ने की बात से इनकार किया था। मिलिंद देवड़ा ने ये बात स्वीकार की थी कि वह अपने समर्थकों से चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। मिलिंद देवड़ा मुंबई की दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार गठबंधन के तहत शिवसेना (यूबीटी) दक्षिण मुंबई सीट पर अपनी दावेदारी कर रही है। ऐसे में देवड़ा को अपना टिकट कटने की आशंका थी।

दक्षिण मुंबई सीट पर देवड़ा परिवार का दबदबा रहा है। हालांकि पिछले दो आम चुनाव में शिवसेना के अरविंद सावंत इस सीट से जीत दर्ज कर रहे हैं। यही वजह है कि इस बार भी शिवसेना इस सीट पर अपना दावा जता सकती है और गठबंधन के चलते हो सकता है कि कांग्रेस को यह सीट छोड़नी पड़े। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी के चलते देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है।

By Jaya Rautela

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra

रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra

सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Milind Deora Resigns, newsnetra, newsnetra.com, politics news
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 3
उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 1 4
रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 30
सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?