By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम—सीएम धामी ने ₹1,143.71 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम—सीएम धामी ने ₹1,143.71 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

देहरादून को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम—सीएम धामी ने ₹1,143.71 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/13 at 10:13 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1755103277495
SHARE

देहरादून को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम—सीएम धामी ने ₹1,143.71 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून नगर निगम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया और हरित नीति के डोक्यूमेंट का अनावरण भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु ₹164.33 लाख एवं नगर निगम टाउन हॉल का जीर्णोद्वार एवं हाल के अंदर और मुख्य बिल्डिंग के बाहर एफआरपी कार्य हेतु ₹232.50 लाख का शिलान्यास किया।

fb img 17551032819646515535108410833064
fb img 17551032721957586125649266122575
fb img 17551032745784820519313310314519
fb img 17551032865443025743473596176629
fb img 17551032889306475790209813765573
fb img 17551032701147911762722017616783



मुख्यमंत्री ने वार्ड 33 यमुना कॉलोनी में पार्क निर्माण कार्य हेतु ₹139.49 लाख, वार्ड 88 हरबाजवाला में मछली तालाब का रखरखाव, वनीकरण एवं वाकिंग ट्रेक निर्माण हेतु ₹170.32 लाख एवं वार्ड 58 डिफेंस कॉलोनी केदारपुरम में योगा पार्क का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य हेतु ₹437.07 लाख का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ नाम के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपा, जो सरकार द्वारा चलाये गये बृहद पौधारोपण अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र देहरादून के अन्तर्गत इस वर्ष रोपा गया एक लाखवां पौधा था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सम्मान सेनानियों और कर निरीक्षकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारपुरम में आधुनिक योगा पार्क के जरिए हम राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य, खुशहाली और पर्यावरण को साथ लेकर चलने की दिशा में एक और मजबूत कदम उठा रहे हैं। यह योगा पार्क आने वाले समय में शहरवासियों के लिए न केवल आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्वास्थ्य, फिटनेस सहित सामाजिक गतिविधियों का भी एक प्रमुख केंद्र होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को योग एवं अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के साथ, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में देश की पहली ’योग नीति’ लागू कर दी गई है। साथ ही राज्य में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक ’’स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’’ की स्थापना भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में, देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए लगभग 14 सौ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ भी मना रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर नशे के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक जंग लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रहे हैं, इस महत्वपूर्ण कार्य में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सेनी, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, सचिव श्री श्रीधर बाबू अदांकी, नगर आयुक्त देहरादून श्रीमती नमामि बंसल, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra

रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra

सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 143.71 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, newsnetra, देहरादून को आधुनिक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम—सीएम धामी ने ₹1
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 3
उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 1 4
रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 30
सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?