गंगनानी के पास खाई में गिरी कार, जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई; SDRF-पुलिस ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गंगनानी के निकट एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने की दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर सभी संबंधित राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया
वर्तमान में दुर्घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद हैं। खाई से घायलों को निकालने और उन्हें त्वरित उपचार देने के लिए रेस्क्यू किया गया
विभाग की टीमें, एम्बुलेंस और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मौके पर तैनात रही





