By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में 25 लाख की बड़ी राजनीतिक ठगी का खुलासा, खुद को वरिष्ठ नेता का निजी सचिव बताकर महिला से ऐंठे पैसे, शातिर आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में 25 लाख की बड़ी राजनीतिक ठगी का खुलासा, खुद को वरिष्ठ नेता का निजी सचिव बताकर महिला से ऐंठे पैसे, शातिर आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

देहरादून में 25 लाख की बड़ी राजनीतिक ठगी का खुलासा, खुद को वरिष्ठ नेता का निजी सचिव बताकर महिला से ऐंठे पैसे, शातिर आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/04 at 10:14 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20260504 WA0091
SHARE

देहरादून में 25 लाख की बड़ी राजनीतिक ठगी का खुलासा, खुद को वरिष्ठ नेता का निजी सचिव बताकर महिला से ऐंठे पैसे, शातिर आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

दिनांक: 03/05/26 को वादिनी श्रीमती भावना पांडे द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि कनिष्क सिंह नाम का एक व्यक्ति ने स्वंय को एक राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताते हुए उनसे उत्तराखंड राज्य में सर्वे व पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलवाने के एवज में 25 लाख रुपए की मांग की गई तथा दिनांक 13/04/26 को उक्त व्यक्ति के द्वारा अपने एक साथी को वादिनी के आवास पीनाकिल रेजिडेंसी जाखन भेजा गया जहां उक्त आदमी वादिनी से 25 लाख रुपए ले गया। धनराशि लेने के बाद उक्त व्यक्ति कनिष्क ना तो उनका फोन उठा रहा है ना ही उनके पैसे वापस लौटा रहा है। उक्त व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उसके द्वारा पहले भी कई राज्यों में बड़े नेताओं के साथ इसी प्रकार धोखाधड़ी किये जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर घटना के अनावरण तथा धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर के माध्यम से ठगी की घटना में शामिल अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त के उत्तराखण्ड में भी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में होने तथा राष्ट्रीय पार्टी के एक पदाधिकारी को टिकट दिलवाने के नाम पर उससे पैसेफिक माल जाखन में पैसे लेने आने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसका असली नाम गौरव कुमार है तथा वह मूल रूप से अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। उसके द्वारा गूगल के माध्यम से बडी राजनैतिक पार्टियों से जुडे उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं तथा उनके करीबियों/सहयोगियों के सम्बन्ध में जानकारियां जुटाई गयी थी। इस दौरान उसे कनिष्क सिंह नाम के एक व्यक्ति, जो वर्ष 2003 से 2015 तक एक राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत था तथा वर्तमान समय में भी उक्त पदाधिकारी का काफी करीबी है, के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर उसके द्वारा कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू-कॉलर में एक आईडी बनाई तत्पश्चात neta.com साइट पर जाकर उक्त राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी से जुडे पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा अपने 03 अन्य साथियों छज्जू, रजत मदान व मनिंदर सिंह कालू, जो पंजाब के ही रहने वाले हैं, के साथ मिलकर कई लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

अभियुक्त द्वारा स्वयं को उक्त राजनैतिक पार्टी के उक्त पदाधिकारी का निजि सचिव बताते हुए वर्ष 2017 में जयपुर राजस्थान में 02 नेताओं को विधायक का टिकट दिलवाने के एवज में उनसे अलग-अलग 01 करोड़ 90 लाख तथा 12 लाख रुपए लिए गये। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में भी उसके द्वारा इसी प्रकार पटना बिहार में राजनैतिक पार्टी से जुडे एक नेता से पार्टी में पद दिलाने के एवज में 03 लाख रू0 लिए गये। अभियुक्त द्वारा अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हुए राजनैतिक पार्टियों से जुडे अन्य व्यक्तियों से भी मोटी धनराशि लिये जाने की बात बताई गई है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

गौरव कुमार पुत्र दुर्गादास निवासी मकान नंबर 30 नेहरू कॉलोनी मजीठा रोड अमृतसर थाना सदर पंजाब उम्र 42 वर्ष।

*बरामदगी :-*

1- 02 मोबाइल फ़ोन
2- 01 डोंगल

*पुलिस टीम :-*

1-उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
2-कां0 मुकेश
3-कां0 ललित

*एसओजी टीम:-*

1-उ0नि0 संदीप कुमार
2-कां0 ललित
3-कां0 देवेंद्र

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: खुद को वरिष्ठ नेता का निजी सचिव बताकर महिला से ऐंठे पैसे, देहरादून में 25 लाख की बड़ी राजनीतिक ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?