By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पिछले वर्ष 6 अगस्त की भीषण आपदा के एक साल बाद बदली बुरासी और सैंजी गांवों की तस्वीर, पुनर्वास और विकास की बनी नई मिसाल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पिछले वर्ष 6 अगस्त की भीषण आपदा के एक साल बाद बदली बुरासी और सैंजी गांवों की तस्वीर, पुनर्वास और विकास की बनी नई मिसाल-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

पिछले वर्ष 6 अगस्त की भीषण आपदा के एक साल बाद बदली बुरासी और सैंजी गांवों की तस्वीर, पुनर्वास और विकास की बनी नई मिसाल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/06 at 10:21 AM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20260806 WA0020 1
SHARE

पिछले वर्ष 6 अगस्त की भीषण आपदा के एक साल बाद बदली बुरासी और सैंजी गांवों की तस्वीर, पुनर्वास और विकास की बनी नई मिसाल-Newsnetra

पिछले वर्ष 6 अगस्त को पाबौ विकासखंड के बुरासी और सैंजी गांवों में हुई भीषण वर्षा एवं भूस्खलन ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया था। इस आपदा में जनहानि हुई, कई परिवार बेघर हो गए तथा सड़क, पेयजल, विद्युत सहित मूलभूत सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कराए गए समयबद्ध राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के परिणामस्वरूप आज, एक वर्ष बाद दोनों गांवों में आधारभूत सुविधाएं बहाल हो चुकी हैं, प्रभावित परिवार सुरक्षित आवासों में रह रहे हैं और जनजीवन सामान्य स्थिति की ओर लौट आया है।

IMG 20260806 WA0017 1 IMG 20260806 WA0016 1 IMG 20260806 WA0020 1 1 IMG 20260806 WA0018 1

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पाबौ क्षेत्र में आपदा की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देहरादून में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन ने भी विभिन्न विभागों के समन्वय से युद्धस्तर पर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किए और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाना सुनिश्चित किया

बुरासी गांव में आयी आपदा में कई मकान, गौशालाएं और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि सड़क, पेयजल और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर संपर्क मार्गों को सुचारु कराया, पेयजल और विद्युत आपूर्ति बहाल की, सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को पुनर्स्थापित किया। आज गांव में सामान्य जनजीवन पूरी तरह बहाल हो चुका है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार और प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा पुनर्वास प्रक्रिया को मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ाया गया। प्रभावित परिवारों को अस्थायी राहत, भोजन, चिकित्सा सुविधा तथा पुनर्वास से जुड़ी अन्य आवश्यक सहायता भी समय पर उपलब्ध करायी गयी।

ग्रामीण बताते हैं कि आपदा के बाद सरकार और जिला प्रशासन ने गांव को कभी अकेला नहीं छोड़ा। राहत कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की शीघ्र बहाली ने लोगों में फिर से विश्वास जगाया। आज गांव में सड़क, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ है।

सैंजी गांव में आपदा प्रभावित सभी 16 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 5-5 लाख रुपये की राहत धनराशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जिन सात परिवारों की भूमि भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी थी, ऐसे परिवारों को मकान निर्माण के लिए एसडीआरएफ के विस्थापन मद से 4.25 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। परिणामस्वरूप अब उनके नए मकान तैयार हो चुके हैं और प्रभावित परिवारों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है। जो परिवार एक वर्ष पहले अस्थायी आश्रयों में रहने को विवश थे, वे आज अपने नए घरों में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान सैंजी रेखा देवी बताती हैं कि आपदा के बाद सरकार, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की टीमें लगातार गांव पहुंचती रहीं। राहत और पुनर्वास कार्यों की नियमित निगरानी का ही परिणाम है कि आज गांव के बेघर परिवार फिर से सम्मान के साथ अपने घरों में रह रहे हैं।

बुरांसी गांव की प्रधान बबीता देवी ने कहा कि आपदा ने गांव को गहरे जख्म दिए, लेकिन सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गांव को फिर से खड़ा किया गया। अब गांव में अधिकांश विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि उस कठिन समय में सरकार ने केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि हर कदम पर उनका मनोबल भी बढ़ाया। समयबद्ध पुनर्वास और निरंतर प्रशासनिक निगरानी के कारण वे आज फिर आत्मनिर्भर होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय उत्तरदायित्व मानते हुए कार्य किया। राहत वितरण से लेकर सुरक्षित आवास, आधारभूत सुविधाओं की बहाली और आजीविका को पुनः पटरी पर लाने तक प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक प्रभावित परिवार को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना है तथा भविष्य में भी किसी भी आपदा की स्थिति में सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रहेगी।

आज बुरासी और सैंजी गांव केवल पुनर्निर्माण की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास, संवेदनशीलता और सुशासन की जीवंत मिसाल हैं। जहां एक वर्ष पहले मलबा, मातम और निराशा थी, वहीं आज नए घर, बहाल आधारभूत सुविधाएं और ग्रामीणों के चेहरों पर लौटती मुस्कान इस बात का प्रमाण हैं कि मजबूत नेतृत्व, संवेदनशील प्रशासन और जनसहयोग से किसी भी आपदा के घावों को भरकर विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘राहत-बचाव से पुनर्वास, और पुनर्वास से पुनर्विकास’ के संकल्प ने इन गांवों में केवल पुनर्निर्माण ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में नया विश्वास भी स्थापित किया है

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: पिछले वर्ष 6 अगस्त की भीषण आपदा के एक साल बाद बदली बुरासी और सैंजी गांवों की तस्वीर, पुनर्वास और विकास की बनी नई मिसाल-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?