By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सुलभ न्याय और विधिक जागरूकता: दूरस्थ क्षेत्रों तक सुलभ न्याय: विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष मोबाइल वैन अभियान-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सुलभ न्याय और विधिक जागरूकता: दूरस्थ क्षेत्रों तक सुलभ न्याय: विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष मोबाइल वैन अभियान-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

सुलभ न्याय और विधिक जागरूकता: दूरस्थ क्षेत्रों तक सुलभ न्याय: विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष मोबाइल वैन अभियान-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/12/05 at 7:29 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20241205 WA0003
SHARE

सुलभ न्याय और विधिक जागरूकता: दूरस्थ क्षेत्रों तक सुलभ न्याय: विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष मोबाइल वैन अभियान-Newsnetra

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मोबाइल वैन के माध्यम से दिनांक 05.12.2024 और 06.12.2024 को जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों विशेषकर दूर-दराज क्षेत्रों स्लम एरिया, ग्रामीण इलाकों विद्यालयों एवं बहुल आबादी वाले क्षेत्रों में आम व्यक्ति के लिये सुलभ न्याय का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को उनके विधिक अधिकारों तथा विभिन्न लाभदायक सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जायेगा।

आज दिनांक 05.12.2024 को प्रातः 10:00 बजे उक्त मोबाईल वैन को नवनिर्मित न्यायालय भवन, देहरादून से मा० जिला न्यायाधीश, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय देहरादून के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम, पैनल एडवोकेट, पराविधिक कार्यकर्तागण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा कुँगराकोटी द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल वैन में श्री अम्बर कोटनाला असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, देहरादून सुश्री नुपुर मिताल, रिटेनर अधिवक्ता, श्रीमाती निधि कुकरेती, फंट ऑफिस कार्यकर्ता और श्री हरीश कुमार, पराविधिक कार्यकर्ता द्वारा यात्रा मार्गों / नियत स्थानों में विधिक सलाह व प्रचार-प्रसार का कार्य पूर्ण किया जायेगा। उक्त सभी के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं, नालसा योजनाओं के साथ-साथ विधया पेंशन, परित्यक्ता विवाहित महिला पेंशन, निराश्रित अविवाहित महिला पेंशन, मानसिक रूप से विकृत/विछिप्त व्यक्तियों हेतु पेंशन, निःशुल्क विधिक सहायता के आवेदन भरवाये जायेंगे तथा विभिन्न विधिक विषयों पर जानकारी प्रदान की जायेगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20241205 wa00092222059608595617822

इसके अतिरिक्त कई प्रकार के स्कालरशीप फॉर्म भी विभिन्न आयोजित शिविरों में भरवाये जायेंगे।आज की अपनी यात्रा के दौरान उक्त मोबाइल वैन राजपुर रोड, प्रेमनगर, ठाकुरपुर, सुद्धोवाला, परवल, आदि स्थानों पर स्थित स्कूलों, पंचायत भवनों, स्लम क्षेत्रों आदि में आमजन को जागरूक करेगी तथा इसी क्रम में उक्त मोबाइल वैन जिला कारागार, सुद्धोवाला, देहरादून में निरुद्ध बंदियों को भी कई विषयों पर जागरूक करेगी। इसमें उपस्थित अधिवक्ता जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक राय प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त उक्त मोबाइल वैन द्वारा उपरोक्त स्थानों में लगाये जाने वाले शिविरों में नालसा का थीम गीत एक मुट्टी आसमान, नालसा हेल्पलाइन नं० 15100, लीगल सर्विस मैनेजमेन्ट सिस्टम पोर्टल (एल०एस०एम०एस०) के प्रचार-प्रसार के अलावा विभिन्न स्कीमों तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.12.2024 आदि के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया जायेगा कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त हेतु कौन-कौन पात्र व्यक्ति है तथा सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तक का भी वितरण किया जायेगा। उक्त मोबाइल वैन दिनांक 06.12.2024 को डोईवाला तथा ऋषिकेश के विभिन्न स्कूलों, पंचायत घरों व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों के मध्य विभिन्न जानकारियों का प्रसारण करेगी।

img 20241205 wa00106912523120691997166
img 20241205 wa00112068867897009595856
img 20241205 wa00051493884549641991487
img 20241205 wa00083604519472837820324
img 20241205 wa00079080185904427665159
img 20241205 wa00066101497479224538774
img 20241205 wa00039078390273214117451
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष मोबाइल वैन अभियान, सुलभ न्याय और विधिक जागरूकता: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मोबाइल वैन अभियान, सुलभ न्याय और विधिक जागरूकता: दूरस्थ क्षेत्रों तक सुलभ न्याय
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

IMG 20261006 WA0009
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261007 WA0008
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836459660 1131258576253478 6674753669631477920 n
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836881928 27679290255078625 753887268736448283 n
सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?