By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हल्द्वानी में हत्या के बाद महिला ने प्रेमी के घर किया फोन, ‘तुम्हारे भाई को मेरे पति ने मार दिया है…उसे ले जाओ’-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हल्द्वानी में हत्या के बाद महिला ने प्रेमी के घर किया फोन, ‘तुम्हारे भाई को मेरे पति ने मार दिया है…उसे ले जाओ’-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

हल्द्वानी में हत्या के बाद महिला ने प्रेमी के घर किया फोन, ‘तुम्हारे भाई को मेरे पति ने मार दिया है…उसे ले जाओ’-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/06/02 at 12:50 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1748809425065
SHARE

हल्द्वानी में हत्या के बाद महिला ने प्रेमी के घर किया फोन, ‘तुम्हारे भाई को मेरे पति ने मार दिया है…उसे ले जाओ’-Newsnetra

हल्द्वानी में गीता साहू नाम की एक महिला के पति अनिल साहू ने उसके प्रेमी तरुण की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे जिसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। अनिल ने शराब के नशे में तरुण के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मार डाला। गीता ने ही तरुण के भाई को फोन करके इस घटना की जानकारी दी

हल्द्वानी। गीता साहू और उसके पति अनिल साहू के बीच पांच वर्षों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। पति-पत्नी के बीच वो आया तो रिश्ते में दरार और बढ़ गई। प्रेमी को लेकर अक्सर दोनों के बीच तनातनी होती थी। गीता पति से ज्यादा प्रेमी पर विश्वास करने लगी।
चोरी-छिपे मिलने के बाद दोनों खुलकर एक-दूसरे से मिलने लगे थे। पति को यह बात नागवार गुजरती थी। उसने कई बार पत्नी व उसके प्रेमी दोनों को समझाया, पर कोई नहीं माना। शुक्रवार की रात प्रेमी जब उसकी पत्नी से मिलने के लिए घर पहुंचा तो अनिल का पारा चढ़ गया। उसने पहले शराब पी।
देर रात प्रेमी के सिर पर पत्थर से कई कई वार कर उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। पत्नी ने यह सब देखा और प्रेमी के भाई को रात दो बजे फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई को मेरे पति ने मार दिया है। जल्दी आकर तुम उसे अस्पताल ले जाओ। वर्ष 2020 में अनिल साहू पत्नी गीता, 13 साल के बेटे व नौ साल की बेटी को लेकर गौजाजाली में किराए के मकान में रहने को चला गया था
इसका कारण यह था कि राजपुरा में वह जहां रह रहा था वहां पत्नी का चालचलन ठीक नहीं था। अक्सर वह अपने प्रेमी से बात करने व उससे मिलने चली जाती थी। पुलिस के अनुसार तीन वर्ष पहले गीता घर से चार दिन के लिए गायब हो गई। जब वापस लौटी तो पता चला प्रेमी संग गई थी। तब प्रेमी ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाया था कि इस मामले में उसने कोई भी पुलिस कार्रवाई की या फिर पत्नी को भला बुरा बोला तो अंजाम भुगतना होगा।
शुक्रवार को हद पार हो गई, युवक उनके ही घर में आ गया। खाना खाने के बाद जब अनिल बच्चों के संग कमरे में सोया तो गीता बाहर बरामदे में आ गई। वह बेड पर सो रही थी और प्रेमी उसी बरामदे में नीचे चादर बिछाकर सो गया। रात डेढ़ बजे जब उसकी आंख लगी तो अनिल घर के बाहर गया, पत्थर उठाकर लाया और सीधे सिर पर वार कर दिए। प्रेमिका ने वारदात के बाद प्रेमी के भाई को फोन कर बुलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
पति के नशा करने से परेशान थी प्रेमिका

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल शराब अधिक पीता था, इससे पत्नी तंग आ चुकी थी। पहले वह सब्जी का ठेला चलाने लगा, बाद में यह काम भी छोड़ दिया। आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर वह दूसरे युवक के संपर्क में आई और फिर दोनों के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला थमा ही नहीं।
घर में सोकर तरुण ने बुलाई अपनी मौत
तरुण ने प्रेमिका के घर में सोकर अपनी मौत को खुद बुला ली थी। उसे पहले से इस बात की जानकारी थी कि प्रेमिका का पति उससे दुश्मनी रखता है, शुक्रवार को तो प्रेमिका का पति नशे में भी था। तरुण के घर पहुंचने पर पति-पत्नी के बीच आपस में झगड़ा भी हुआ था।
पति का कहना था कि उसकी मौजूदगी में यह कैसे घर में आ गया। इतना सब होने के बाद तरुण अपने घर नहीं गया। उसी घर के अंदर सोने पर महिला के पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
इसलिए सोते हुए मारा
अनिल ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा है कि वह शारीरिक रूप से तरुण का मुकाबला नहीं कर सकता था, इसलिए वर्षों तक सबकुछ सहता रहा। शुक्रवार की रात में जब तरुण नींद में था तो उसने मौका पाकर उसे हमेशा के लिए सुला दिया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra

देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra

देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra

पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Crime in Uttarakhand, Domestic Dispute Crime, Geeta Sahu Case, Geeta Sahu Tarun Murder, haldwani breaking news, Haldwani Murder Case, Haldwani News Today, Husband kills wife's lover, Love Affair Murder, newsnetra, Tarun Murder Haldwani, Uttarakhand Crime News, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, पति ने मारा पत्नी का प्रेमी, प्रेम प्रसंग हत्या, प्रेम प्रसंग हत्या उत्तराखंड, हल्द्वानी ताजा खबर, हल्द्वानी हत्या कांड
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 29
अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 28
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 23, 2026
feature image 27
देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 23, 2026
feature image 25
देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24 1
पटेलनगर में किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 24
राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?