सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण-Newsnetra
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा और कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया







