By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कृषि मंत्री गणेश जोशी की सख्त समीक्षा: जीईओ टैंकों की गुणवत्ता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कृषि मंत्री गणेश जोशी की सख्त समीक्षा: जीईओ टैंकों की गुणवत्ता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

कृषि मंत्री गणेश जोशी की सख्त समीक्षा: जीईओ टैंकों की गुणवत्ता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/22 at 8:32 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20251122 WA0063
SHARE

कृषि मंत्री गणेश जोशी की सख्त समीक्षा: जीईओ टैंकों की गुणवत्ता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

देहरादून,  प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण (चमोली, पौड़ी गढ़वाल) से लौटने के तुरंत बाद आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत विभिन्न जनपदों में निर्मित हो रहे जीईओ लाइन टैंकों की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जहाँ-जहाँ गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई है, वहां संबंधित निजी कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। मंत्री जोशी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लौटे प्रवासियों को कृषि और बागवानी आधारित आजीविका साधनों से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में शीघ्र एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वावलंबी बन सकें। मंत्री जोशी ने जनपद ऊधम सिंह नगर में उर्वरक (फर्टिलाइजर) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है।

कृषि मंत्री ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, घेरबाड़, प्रदेश में आपदा से प्रभावित कृषि क्षेत्र का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने तथा प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना की दूसरी किस्त रिलीज़ कराने के लिए आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भारत सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँचाने पर विशेष जोर देने को कहा।

बैठक के दौरान विभागीय मंत्री ने प्राकृतिक खेती की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश, जनपद एवं ग्राम स्तर पर आयोजित 29 प्रशिक्षण कार्यक्रम व कार्यशालाओं के माध्यम से 6727 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया है। वर्ष 2023-24 से मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के तहत गंगा के 5 किमी. कॉरिडोर में 39 नए क्लस्टरों (1950 हे.) में नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की गाइडलाइन के अनुरूप संचालित की जा रही है। देशी गाय उपलब्ध न होने पर पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की योजनाओं से कंवर्जेन्स के माध्यम से किसानों को देशी गाय उपलब्ध कराई जाएगी।

क्लस्टर स्तर पर चैम्पियन किसान एवं कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) का चयन, प्रशिक्षण, एक्सपोजर भ्रमण, फार्मर फील्ड स्कूल, ऑन फार्म निवेश, मृदा परीक्षण, पंजीकरण, प्रमाणीकरण एवं विपणन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024-25 से केंद्र पोषित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत 11 जनपदों—पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं उधम सिंह नगर के 10,000 है0 क्षेत्र को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर निदेशक कृषि परमाराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, कृषि मंत्री गणेश जोशी की सख्त समीक्षा: जीईओ टैंकों की गुणवत्ता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?