By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एम्स ऋषिकेश में ‘युवा जोश’ का उत्साह: नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में हेल्थ और वेल्थ के संतुलन का संदेश, युवाओं को दी गई जीवन प्रबंधन की सीख-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एम्स ऋषिकेश में ‘युवा जोश’ का उत्साह: नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में हेल्थ और वेल्थ के संतुलन का संदेश, युवाओं को दी गई जीवन प्रबंधन की सीख-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीहेल्थ

एम्स ऋषिकेश में ‘युवा जोश’ का उत्साह: नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में हेल्थ और वेल्थ के संतुलन का संदेश, युवाओं को दी गई जीवन प्रबंधन की सीख-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/03/25 at 8:50 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.32.40 PM
SHARE

एम्स ऋषिकेश में ‘युवा जोश’ का उत्साह: नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में हेल्थ और वेल्थ के संतुलन का संदेश, युवाओं को दी गई जीवन प्रबंधन की सीख-Newsnetra

  • एम्स,ऋषिकेश में आउटरिच सेल का युवा जोश कार्यक्रम
  • नेशनल यूथ कॉंक्लेव-2026 में युवाओं को किया गया हेल्थ एंड वेल्थ को लेकर प्रेरित
  • विशेषज्ञों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर वित्तीय प्रबंधन पर दिया जोर

एम्स,ऋषिकेश में युवाओं को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टकोण अपनाने और हेल्थ के साथ वेल्थ पर भी आवश्यकरूप से ध्यान देने के लिए प्रेरणा से ओतप्रोत नेशनल यूथ कॉक्लेव-2026 (युवा जोश कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने बेहतर जीवनयापन के लिए निरोगी काया के साथ साथ स्वस्थ वित्तीय प्रबंधन की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए हेल्थ का बेहतर होना जरूरी है, मगर हेल्थ की बेहतरी भी बिना वित्तीय प्रबंधन के संभव नहीं है, लिहाजा यह वर्तमान जीवन में नितांत आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.32.41 PM WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.32.40 PM 1
बुधवार को एम्स ऑडिटोरियम में आयोजित युवा जोश कार्यक्रम का संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह, मुख्य अतिथि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार, संकायाध्यक्ष (अकादमिक) प्रोफेसर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि एएमएफआई के चीफ एग्जिक्यूटिव वेंकट एन.चलासानी, म्युचुअल फंड ऑफ इंडिया (एएमएफआई) के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा एवं आयोजन सचिव अतिरिक्त आचार्य (सीएफएम) डॉ. संतोष कुमार ने संयुक्तरूप से किया।
इस अवसर पर निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि युवा जोश कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करने का बेहतर कांसेप्ट है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं से जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने को कहा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मुख्य अतिथि सेबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार ने बेहतर जीवन के लिए स्वस्थ्य वित्तीय प्रबंधन के साथ साथ संयम पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही रास्ते का इस्तेमाल कर रातोंरात अमीरी नहीं आती, लिहाजा बेहतर वित्तीय प्रबंधन सही जगह सतत संचय से ही हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता अर्जित करने केलिए प्रोटोकॉल और अनुशासन नितातं आवश्यक है। सेबी के ईडी ने बताया कि वह वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अपने इस कांसेप्ट को पहले चार राज्यों से शुरुआत करेंगे, इसके बाद इस कार्यक्रम को पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत युवाओं को जीवन में बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए जागरूक किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे चलकर वित्तीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
संस्थान के डीन (एकेडमिक) प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के पास आगे बढ़ने के लिए बेहतर संसाधन हैं, लिहाजा युवा जीवन में सफलता का मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने चुनौतियों का सामना करने की दृष्टि से आज के युवाओं में धैर्य की कमी बताई। कहा कि आज की पीढ़ी सबकुछ जल्दी से हासिल करना चाहती है, जो कि संभव नहीं है।
म्युचुअल फंड ऑफ इंडिया (एएमएफआई) के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने युवा जोश कार्यक्रम की सराहना की, साथ ही कहा कि जिंदगी का हरकार्य धन से ही पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हेल्थ व वेल्थ के समन्वय से देश में मिशन चलाने की जरूरत है।
एएमएफआई के चीफ एग्जिक्यूटिव वेंकट एन.चलासानी ने जीवन फाइनेंशियल प्लानिंग को जरूरी बताया, कहा कि सभी को ऐसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन से व्यक्ति खुशहाल जीवन जी सकता है और समय समय पर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकता है।
युवा जोश कार्यक्रम के आयोजन सचिव एडिशनल प्रोफेसर( डॉ.) संतोष कुमार ने कहा कि फाइनेंस आज के युवाओं के लिए एक गोल है जबकि हेल्थ जिंदगी के लिए एक मजबूरी बन गई है, यह वर्तमान समय की मांग है। जबकि पहले ऐसा नहीं था। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य को युवाओं की नब्ज और बेहतर वित्तीय प्रबंधन को उनकी धड़कन बताया।
उन्होंने कहा कि हेल्थ व वेल्थ पर एक साथ कार्य किया जाए, तो यह युवाओं में नई उर्जा का संचार कर सकता है। कहा कि अमूमन देखा गया है कि जीवन में वित्तीय समस्याएं भी मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं। जिससे व्यक्ति दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित होने लगता है।
आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर शैलेंद्र शंकर हांडू, प्रो. रश्मि मल्होत्रा एवं संस्थान के फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।

इंसेट

वॉकथान का आयोजन
युवा जोश कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार सुबह वॉकथान का आयोजन किया गया जिसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने एम्स के गेट नंबर- एक से वॉकथान को रवाना किया, वॉकथान का आयोजन आस्थापथ से होते हुए किया गया। इसके बाद योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को संस्थान के योग विशेषज्ञों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और उनसे योग विधाओं के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभ बताए।

यह हुए सम्मानित
युवा जोश कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन समिति से जुड़े डा. दिलीप वैष्णव, डॉ. सौजन्या, डॉ. कमलेश, डॉ. आशीष जैन, डॉ. राजीव चौधरी आदि को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया ।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: AIIMS Rishikesh celebrates 'Youthful Josh': National Youth Conclave 2026 delivers message of balancing health and wealth, imparts life management lessons to youth, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?