By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Aiims News…आर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने साझा की उपयोगी जानकारी| Click कर पढ़िये News Netra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > हेल्थ > Aiims News…आर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने साझा की उपयोगी जानकारी| Click कर पढ़िये News Netra
हेल्थ

Aiims News…आर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने साझा की उपयोगी जानकारी| Click कर पढ़िये News Netra

News Netra
Last updated: 2024/03/04 at 12:53 PM
News Netra
Share
4 Min Read
news netra 2
SHARE

News Netra. Com

एम्स ऋषिकेश के अस्थि रोग विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए ऑर्थो विशेषज्ञों ने व्याख्यानमाला के माध्यम से अपने अनुभवों को प्रतिभागियों से साझा किया। इस दौरान आर्थोपेडिक देखभाल और अनुसंधान की उन्नति, इस क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने आदि विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।

chhat 2

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

 

आर्थोपेडिक विशेषज्ञों के मध्य आपसी सहयोग और अनुभव को आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में ’उत्तराखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन’ का 20वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजित किया गया। संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित सम्मेलन में आर्थोपेडिक क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जन, शोधकर्ता और विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. हेमचंद्र  ने ऑर्थोपेडिक्स के भविष्य पर दृष्टिकोण पेश करते हुए सम्मेलन को अनुभव प्राप्त करने का एक बेहतरीन अवसर बताया। कहा कि हमें तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए इलाज की बेहतरीन पद्धति को फोकस करना होगा।

 

news netra 2

एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने सम्मेलन की सराहना की और कहा कि इस आयोजन से विशेष तौर से अस्थि रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने ऑर्थो विभाग में स्किल बेस लर्निंग शिक्षा की आवश्यकता बताई। कहा कि इस सम्मेलन से सभी को अस्थि रोगों में मूल अवधारणाओं को समझने में मदद मिलेगी। स्पाइन सर्जन और क्षेत्रीय स्पाइनल इंजरी सेंटर मोहाली के प्रमुख प्रो. राज बहादुर ने स्पाइनल सर्जरी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. आर. मेधा ने आर्थोपेडिक अभ्यास में कानूनी पहलुओं और नैतिक विचारों पर चर्चा की। इस दौरान एम्स में ऑर्थो विभाग की पूर्व प्रमुख प्रो. शोभा अरोड़ा ने आर्थोपेडिक शिक्षा और प्रशिक्षण में बहुमूल्य मार्गदर्शन और अंतर्दृष्टि प्रदान की। जबकि मुंबई के आर्थोपेडिक स्पाइन सर्जन प्रो. राम चड्ढा ने रीढ़ की जटिल सर्जरी और रीढ़ की देखभाल के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

 

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. पुनीत गुप्ता ने सम्मेलन को सफलता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन अध्यक्ष और ऑर्थो विभाग के हेड डॉ. पंकज कंडवाल ने आयोजन समिति का नेतृत्व किया। उन्होंने सम्मेलन के लॉजिस्टिक्स और कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अतिथियों और ऑर्थो विशेषज्ञों का आभार प्रकट किया। कहा कि सम्मेलन से ज्ञान और अनुभव को साझा करने का अवसर प्रदान हुआ है। सम्मेलन को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय पाल सिंह, आयोजन सचिव डॉ. पुनीत अग्रवाल और डॉ. मोहित ढींगरा सहित अन्य ऑर्थो विशेषज्ञों ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्थान की डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर.बी. कालिया, न्यूरोसर्जरी विभाग के हेड प्रो. रजनीश अरोड़ा, ऑर्थो विभाग के फेकल्टी सदस्य डॉ. विवेक सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार मीणा व विभिन्न विभागों के अन्य फेकल्टी सदस्यों सहित एस.आर., जे.आर. और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

नसों और जोड़ों की समस्याओं के उपचार पर जोर, मैनुअल नर्व थेरेपी से जगी नई उम्मीद-Newsnetra

दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra

हरिद्वार के राजकीय पॉलिटेक्निक सिडकुल में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार आयोजित, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ-Newsnetra

अग्निवीरों को रोजगार में छूट पर कर्नल अजय कोठियाल ने जताया सीएम धामी का आभार, बोले- सैनिक पुत्र ही ले सकता है ऐसा निर्णय-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: #aiims-rishikesh-latest-news, #health news, #news netra, uttarakhand news
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

dfjkdsjdf
मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
feature image 21
उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 20
UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 6 विद्यार्थियों को किया सम्मानित; युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?