देहरादून के निजी कॉलेज में तिलक और कलावा हटाने का आरोप, बजरंग दल ने किया हंगामा-Newsnetra
दून के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया।
कॉलेज में छात्रों का आरोप है कि माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर आने पर उन्हें रोक दिया गया। ड्रेस कोड का हवाला देते हुए इन्हें हटाने के लिए कहा गया। यह तक कहा गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कॉलेज आने की जरूरत नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिलक और कलावा सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का पवित्र प्रतीक हैं। इन पर किसी भी प्रकार की पाबंदी स्वीकार नहीं की जाएगी।




