By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: आमवात यानी गठिया: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा रोग, जानें कारण, लक्षण और खानपान — डॉ. शक्ति मोहन बिजल्वाण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > आमवात यानी गठिया: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा रोग, जानें कारण, लक्षण और खानपान — डॉ. शक्ति मोहन बिजल्वाण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिकहेल्थ

आमवात यानी गठिया: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा रोग, जानें कारण, लक्षण और खानपान — डॉ. शक्ति मोहन बिजल्वाण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/24 at 7:11 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
Gemini Generated Image byvh7cbyvh7cbyvh
SHARE

आमवात यानी गठिया: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा रोग, जानें कारण, लक्षण और खानपान — डॉ. शक्ति मोहन बिजल्वाण-Newsnetra

Contents
आम वात (Rheumatoid Arthritis) / “गठिया”कारणों को समझना जरूरी हैलक्षणों को कैसे पहचानेंनोटआमवात (RA) होने पर क्या खाएं

आम वात (Rheumatoid Arthritis) / “गठिया”

जैसे-जैसे कलयुग का दौर चल रहा है लोगों का खानपान रहन-सहन सब दिन प्रतिदिन बदल रहा है। लोग शारीरिक श्रम कम करने लगे हैं और मानसिक श्रम ज्यादा करने लगे हैं। खाना पीना high calorie का लिया जा रहा है जिसे आम वात (Rheumatoid Arthritis) के case आजकल बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं।

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह रोग ज्यादा देखने को मिलता है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
  • हर रोगी को आम वात (RA) का रोगी नहीं समझना चाहिए।
  1. कभी वह आमवात + वातरक होता है।
  2. कभी वह सन्धिगत वात + आम वात होता है।
  3. कभी वह सन्धिगत वात + वातरक होता है।
    या अन्य कोई व्याधि होती है।
    उसी हिसाब से हमें समझना चाहिए।

प्रायः आम वात रोग (RA) का पता चलते ही फौरन इलाज शुरू कर देना चाहिए क्योंकि देरी हो जाने पर धीरे-धीरे रोग कष्ट साध्य/असाध्य हो जाता है।

अग्नि के मंद हो जाने पर खाया हुआ आहार पचता नहीं है वह कच्चा-कच्चा ही रहता है जिससे शरीर में आम (Toxin) की उत्पत्ति होती रहती है। आम एक विषवत पदार्थ है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। शरीर की वायु अगर normal है तो वह शरीर के लिए बहुत अच्छा काम करती है लेकिन अगर वात प्रकोपक आहार विहार का सेवन किया जाए तो वह वायु आम के साथ मिलकर आम वात व्याधि (Rheumatoid Arthritis) को उत्पन्न करती है।

आयुर्वेद ग्रंथों में मानव निदान में आम वात का विस्तृत वर्णन मिलता है। आमवात व्याधि बहुत ही गंभीर बीमारी है। आगे चलकर यह RHD (Rheumatic Heart Disease) तक पैदा हो जाती है।

WhatsApp Image 2026 09 24 at 7.04.39 PM

कारणों को समझना जरूरी है

  • सामान्यतः घी शरीर के लिए लाभदायक होता है मगर मंदाग्नि में घी का अतिप्रमाण में सेवन करने से
  • अग्नि व ग्रहणी की दुष्टि होने से
  • विरुद्ध अन्नपान — चाय + पराठा
  • विरुद्ध चेष्टा — खाना खाते ही Work out करना
  • अतिस्निग्ध पदार्थ — पकोड़ा, पूरी, तैलीय पदार्थों का सेवन करना
  • गरिष्ठ पदार्थों का सेवन करना
  • भूख नहीं होने पर भी भरपूर भोजन करना
  • रात को अधिक देर तक जागना
  • दिन में सोना
  • मानसिक कारण
  • शीतल पदार्थ — Ice cream, Cold drink, बासी भोजन, Freeze में रखे भोज्य पदार्थों का सेवन

लक्षणों को कैसे पहचानें

आमवात (RA) के किसी भी रोगी में ज्वर का इतिहास जरूर मिलता है—चाहे वह Malarial fever, Viral fever, Typhoid fever आदि किसी भी तरह का ज्वर रहता ही है।

Modern Science की Antipyretic drug, Vasodilation करके पसीना तो निकाल देती है जिससे ज्वर का ताप कम हो जाता है मगर ज्वर ठीक नहीं होता है।

  • पूरे शरीर में भारीपन रहता है, थोड़ा सा भी काम करने पर शरीर में थकान हो जाती है।
  • सन्धियों में अकड़न सी रहती है, सन्धियां मुड़ नहीं पाती हैं।
  • शरीर में आम (Toxin) के अधिक बढ़ जाने पर भोजन करने का मन नहीं करता है।
  • रस धातु (Digestive juice) अच्छे से नहीं बनने पर शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है जिससे Pain होता है।
  • रोगी को बहुत ज्यादा प्यास लगती है। रोगी जितना ज्यादा पानी पीता है शरीर में उतना ही भारीपन होता है जिससे आलस्य बढ़ जाता है।
  • शरीर में अंगमर्द के समान पीड़ा होती है, ऐसा लगता है मानो किसी ने शरीर को मरोड़ के रख दिया हो।
  • उल्टी आने का मन करता है।
  • सन्धियों में बिच्छू के काटने के समान वेदना होती है।
  • बहुत ज्यादा रोग के बढ़ जाने पर भयानक कष्ट उत्पन्न होने लगता है—“हाथ, पैर, सिर, कमर, (Knee joints), (Elbow joints), (Thigh joints), (Pelvic joints) सभी जगह वेदना युक्त शोथ होता है।”
  • कमर पूरी तरह से अकड़ जाती है, रोगी थोड़ा सा भी हिलने पर असहनीय पीड़ा के कारण चीखने-चिल्लाने लगता है।
  • दिमाग पर Negativity हावी हो जाती है, उसे अपना जीवन बेकार लगने लगता है।
  • महिलाएं जो समय पर खाना नहीं खाती हैं, जिह्वा पर संयम नहीं रखती हैं, प्रायः ऐसी महिलाओं में आमवात (RA) की व्याधि बहुतायत में देखने को मिलती है।
  • हृदय में आम (Toxin) के संचय से RHD (Rheumatic Heart disease) हो जाती है जिससे Heart में Pain, सुन्नता, रक्तचाप, हृदय दौर्बल्य हो जाता है।
  • मलावरोध (Constipation) — पुरीष अच्छे से नहीं निकल पाता है या फिर साम मल (Faecal matter with Toxin) की प्रवृत्ति होती है।
  • आमवात अधिक पुराना हो जाने पर Degenerative changes आने लगते हैं, सन्धियों को damage करने लगता है, धीरे-धीरे Permanent deformity हो जाती है।

नोट

प्रायः बरसात में जब ठंडी हवाएं चलती हैं, ठण्ड के मौसम में, AC के वातावरण में रहने से यह बढ़ जाता है।

आमवात (RA) होने पर क्या खाएं

  • करेले, परवल की सब्जी
  • साठी चावल (लाल चावल)
  • अदरक का सेवन
  • काली मिर्च का सेवन
  • खाने में जीरा, अजवाइन का प्रयोग करें
  • लहसुन का प्रयोग करें
  • तक्र (छाछ) का प्रयोग
  • उष्ण जल का सेवन

एक बार का किया हुआ भोजन पच जाने के बाद ही, शुद्ध डकार आ जाने पर ही दुबारा भोजन करना चाहिए।

छोटी अवस्था में या बच्चों में भी पाया जाता है।

सुकुमार लोग जो आनंदपूर्वक जीवन जीते हैं उनमें अधिक पाया जाता है।

लक्षणों के बढ़ जाने पर Modern Science में RA factor करवाते हैं। RA factor (+ive) आने पर आमवात (RA) का रोगी माना जाता है मगर यह जरूरी नहीं है। कई Case में देखा जाता है कि उनमें RA factor (-ive) होने के बाद भी उनमें RA (आमवात) के लक्षण दिखाई देते हैं, इसे आयुर्वेद में रोग की व्यक्तावस्था कहा जाता है।

आयुर्वेद की चिकित्सा द्वारा पूरे Body के System को अच्छा किया जाता है। रोगी की अग्नि को अच्छा किया जाता है, वायु का अनुलोमन किया जाता है, दीपन पाचन कर के हृदय को बल देने वाली औषधियां दी जाती हैं।

रोगी को प्रारंभ में analysis करके हेतु (cause), सम्प्राप्ति (Pathogenesis) करके अंशांश कल्पना से दोषों को देखा जाता है। जिस दोष का जो गुण बढ़ा होता है उसके अनुसार ही युक्ति प्रमाण का प्रयोग करके Drug of Choice की जाती है।

डॉ. शक्ति मोहन बिजल्वाण
B.Sc. B.A.M.S. ANT.
पतंजलि चिकित्सालय
मुलाना (अम्बाला)

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: आमवात यानी गठिया: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा रोग, जानें कारण, लक्षण और खानपान — डॉ. शक्ति मोहन बिजल्वाण-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?