By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: ‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में खरीदी पहाड़ी गडेरी और अदरक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > ‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में खरीदी पहाड़ी गडेरी और अदरक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में खरीदी पहाड़ी गडेरी और अदरक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/16 at 10:10 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20251015 WA0168
SHARE

‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में खरीदी पहाड़ी गडेरी और अदरक-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत का सड़क मार्ग से दौरा किया। उन्होंने चम्पावत से टनकपुर तक के मार्ग में विभिन्न गांवों में रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की और सीधा जनसंवाद स्थापित किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने दौरे के दौरान मुड़ियानी, धौन, स्वाला, अमोड़ी, चल्थी, सिंयाड़ी, सूखीढांग और बस्तियां जैसे ग्राम क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, चल रहे विकास कार्यों, तथा जनसमस्याओं की जानकारी ली।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20251015 WA0167 IMG 20251015 WA0163 IMG 20251015 WA0164 IMG 20251015 WA0162 IMG 20251015 WA0165 IMG 20251015 WA0080

हर स्थान पर मुख्यमंत्री का स्वागत अत्यंत गर्मजोशी से किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत फूलों और मंगल गीतों के साथ किया। मातृशक्ति द्वारा दिए गए फूलों और आशीर्वाद को मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह से स्वीकार किया और कहा कि “यह आशीर्वाद ही मेरे कार्यों की सच्ची ऊर्जा है।” उन्होंने कहा कि चम्पावत की जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर बच्चों से भी संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, सपनों और करियर के बारे में पूछा तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा “ *आप सभी बच्चे हमारे प्रदेश का भविष्य हैं। जिस दिन आप सभी आत्मविश्वास से अपने सपने पूरे करेंगे, उस दिन उत्तराखण्ड अपने विकास के सर्वोत्तम शिखर पर होगा।”

मुख्यमंत्री ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि सरकार लगातार शिक्षा और कौशल विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है।

स्थानीय उत्पादों को दिया बढ़ावा — खरीदी पहाड़ी गडेरी और अदरक

चल्थी में मुख्यमंत्री श्री धामी एक स्थानीय दुकान पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वयं स्थानीय कृषि उत्पाद — गडेरी (पहाड़ी बड़ी अर्बी) और अदरक खरीदी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और हर व्यक्ति को स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत का हर कोना उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा — *“मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे चम्पावत की सेवा करने का अवसर मिला है। यहाँ की जनता का स्नेह और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर चम्पावत को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएँगे।”

 

उन्होंने ग्रामीणों को दीपावली, धनतेरस और भैयादूज की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएँ।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों के साथ विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सिंचाई, कृषि और स्थानीय रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएँ।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सुविधा, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पांडे, श्री अनिल डब्बू, श्री शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra

धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra

उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra

उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 153 कंपनी अर्धसैनिक बल और 17 हजार होमगार्ड की मांग-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: ‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में खरीदी पहाड़ी गडेरी और अदरक, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 8 3
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 7 3
धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 6 3
उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 5 3
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 5, 2026
feature image 4 4
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 153 कंपनी अर्धसैनिक बल और 17 हजार होमगार्ड की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 3 3
1200 करोड़ के ऑनलाइन निवेश घोटाले में STF का बड़ा एक्शन, नवीन नेगी और कविता परमार गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?