By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: क्या आप 40 के दशक में सेवानिवृत्त होने का सपना देख रहे हैं ? आपका मार्गदर्शन करने के लिए यथार्थवादी योजना -Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > क्या आप 40 के दशक में सेवानिवृत्त होने का सपना देख रहे हैं ? आपका मार्गदर्शन करने के लिए यथार्थवादी योजना -Newsnetra
ताज़ा खबर

क्या आप 40 के दशक में सेवानिवृत्त होने का सपना देख रहे हैं ? आपका मार्गदर्शन करने के लिए यथार्थवादी योजना -Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/20 at 3:59 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
images 25
SHARE

क्या आप 40 के दशक में सेवानिवृत्त होने का सपना देख रहे हैं ? आपका मार्गदर्शन करने के लिए यथार्थवादी योजना -Newsnetra

सेवानिवृत्ति की बात चलते ही हम अपने आप सोचने लगते हैं कि 60 साल के या उपर के हो गए हैं। क्या होगा अगर हम अपनी सेवानिवृत्ति को समय से पहले कर लें- 50 साल की आयु पर या उससे भी पहले। ये कठिन या असंभव लगता है लेकिन यह हो सकता है अगर इसे सुनियोजित तरीके से व ढंग से संपादित किया जाए।

समय से पहले सेवानिवृत्ति की योजना पर काम करने से पहले आपको अपनी वित्तीय दशा पर दूरदृष्टि डालते हुए स्पष्टता बरतनी होती और वित्तीय मजबूती के लिए पहले से योजना बनानी होगी। इसमें शामिल होता है अपने वित्तीय लक्ष्यों को पहचानना, वर्तमान वित्तीय स्थिति का आकलन और एक व्यापक योजना तैयार करना जिसमें बचत, निवेश व खर्च कवर होते हैं। इस लेख में हम कुछ आवश्यक कदमों का उल्लेख करेंगे जिन्हें आप समय पूर्व सेवानिवृत्ति की योजना बनाते हुए उठा सकते हैं और अपने लिए वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।

Contents
प्रथम और सबसे पहले: कार्पस की गणनाफायर मैथेडक्रेडिट: विकास की प्रेरक शक्तिनिवेश – अपने पैसों अपने काम आने लायक बनाएंएक वित्तीय सलाहकार के चयन में क्या ध्यान में रखे?
img 20240320 wa00245343892508830669280

प्रथम और सबसे पहले: कार्पस की गणना

सबसे महत्वपूर्ण पहलू है सेवानिवृत्ति के बाद के कार्पस की गणना करना क्योकि इसी से तय होगा कि आपको सेवानिवृत्ति तक कितने पैसों की बचत और निवेश करना है जिससे कि आपको वित्तीय स्वतंत्रता मिल सके व आगे इच्छित जीवनशैली बरकरार रहे।  योजना बनाते समय यह भी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि बचत किया हुआ पैसा व्यय न हो जाए। इसके अतिरिक्त यह साल दर साल बढ़ता रहे और आदर्श स्थिति यह होगी कि मुद्रास्फीति से ज्यादा वृद्धि हो।

उदाहरण के लिए अगर आप 25 साल के हैं और 40 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति की सोच रहे हैं। आपका मासिक खर्च 2023 में 40000 रुपये का है। तो 6 फीसदी मंहगाई दर को मानते हुए जब अगले 15 वर्षों में आप 40 वर्ष के होंगे तब आपका मासिक खर्च करीब 95862 रुपये होगा। इसके साथ ही मंहगाई का असर आप पर सेवानिवृत्ति के बाद भी पड़ता रहेगा। इसे देखते हुए आपके सेवानिवृत्ति कार्पस पर इस सबका असर दिखना चाहिए।

यदि आपको 40 वर्ष की आयु में 11.5 लाख प्रति वर्ष खर्च के लिए चाहिए तो ये रकम मंहगाई के चलते 70 या 80 वर्ष की आयु आते आते और भी बढ़ जाएगी। इसलिए सेवानिवृत्ति कार्पस की गणना करते समय हर साल बढ़ने वाले खर्च को शामिल करना चाहिए।

images 277273404176694932214

फायर मैथेड

समय पूर्व सेवानिवृत्ति के लिए पैसे बचाने का एक अन्य तरीका है एफ.आई.आर.ई (फाइनैंशिएल इंडिपेंडेंस, रिटायर अर्ली) मैथेड। फायर मैथेड में मितव्ययी जीवनशैली पर जिसमें अधिकतम बचत, ऋणों से जल्दी छुटकारा और आक्रामक निवेश पर सक्रिय रिटर्न हासिल करना मुख्य केंद्रबिंदु होता है। फायर मैथेड के मूल सिद्धांतों में शामिल होता है खर्च घटाना, आय बढ़ाना, तेजी से बचाना, सकारात्मक आय देने वाली परिसंपत्तियों में निवेश और सतत निगरानी। इन सिद्धांतों के साथ आप संभवत: 50 साल या उससे पहले सेवानिवृत्ति ले सकते हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

क्रेडिट: विकास की प्रेरक शक्ति

बुद्धिमत्ता पूर्ण तरीके से उपयोग किया जाए तो क्रेडिट फायदेमंद हो सकता है। आप अपनी बढ़ने वाली परिसंपत्ति की खरीद के लिए क्रेडिट का उपयोग कर सकते हैं जो आपको दीर्घकाल में समृद्ध बनाने में मदद कर सकती है व आपको और अधिक वित्तीय रुप से स्वतंत्र बना सकती है। आपात स्थिति में क्रेडिट आपको लिक्विडिटी उपलब्ध करा सकती है बनिस्बत इसके कि आप लंबी अवधि की बचत योजनाओं में जमा पैसे समय पूर्व निकालें और ब्याज का नुकसान उठाएं।

आपकी जरुरतों व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ऋणों में अनेक विकल्प मौजूद हैं जैसा होम लोन, कन्ज्यूमर ड्यूरेबल लोन या पर्सनल लोन।

मीडिया में प्रकाशित एक सर्वे के मुताबिक भारत में पर्सनल लोन के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 46 फीसदी की वृद्धि हुयी है और 67 फीसदी ऋण प्राप्तकर्ताओं ने अपने जीवन में किसी न किसी समय फंड की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लिया है।

यहां तक कि होम क्रेडिट की वार्षिक स्टडी- हाउ इंडिया बारोज (एचआईबी) 2022, एक ऋण प्राप्तकर्त्ताओं की शापिंग या ऋण लेने में ईएमआई कार्ड की पसंद को दर्शाती है और महामारी के उपरांत ग्राहक बड़ी खरीद को आसान ईएमआई के जरिए करने में रुचि दिखा रहे हैं।

निवेश – अपने पैसों अपने काम आने लायक बनाएं

सेवानिवृत्ति कार्पस बनाने को आतुर लोगों को लिए निवेश के कई विकल्प हैं। यदि आप अधिक जोखिम भरे रास्ते को अपना कर अधिक ग्रोथ चाहते हैं तो आपके लिए शेयर बाजार में निवेश एक विकल्प है। आप आईपीओ के जरिए सीधे शेयरों में निवेश करते हैं या सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

रियल एस्टेट भी निवेश का एक विकल्प है जहां आप बिना सक्रिय रुप से काम किए आय पैदा करते हैं। किराए पर दी जाने वाली संपत्तियां आय का एक सतत जरिया बनती हैं जिनमें समय के साथ वृद्धि भी होती है।

इसके अलावा निवेश के अन्य तरीकों में वो हैं जो सेवानिवृत्ति होने तक दीर्घकाल में न्यूनतम जोखिम के साथ बराबर रिटर्न देते हैं इनमें शामिल है एम्पलाइज प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ), लंबी अवधि (पांच साल या ज्यादा) की सावधि जमा योजनाएं, सर्राफा, सरकारी योजनाएं जैसे कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), कर मुक्त डाकखाने की योजनाएं, सरकारी प्रतिभूतियां और नैशनल पेंशन स्कीम।

निवेश की योजना बनाते समय यह आवश्यक है बहुआयामी विकल्पों का चयन किया जाए और समूचा निवेश एक ही जगह न किया जाए। यह जोखिम की भरपाई में मदद करता है और परिसंपत्तियों से बढ़िया रिटर्न दिलाने में मदद करता है।

एक वित्तीय सलाहकार के चयन में क्या ध्यान में रखे?

अपने समय पूर्व सेवानिवृत्ति की योजना बनाने के लिए वित्तीय सलाहकार की सेवा लेते समय उसकी शिक्षा व अनुभव, शुल्क का ढांचा, निवेश का दर्शन और जोखिम प्रबंधन की अप्रोच को ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है। एक अच्छा वित्तीय सलाहकार वह है जो खास आपके लिए वैयक्तिक सेवानिवृत्ति योजना बना सके व  आपके अनूठे लक्ष्यों, जोखिम सहने की क्षमता और वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखे और आपकों अपने सेवानिवृत्ति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सतत सहयोग व निर्देशन उपलब्ध कराता रहे।

आज के व्यस्त जीवन व इस दुनिया में आप अपने शौक के लिए या जो करना चाहते हों उसके लिए समय भले न निकाल सकें लेकिन सही आयु पर समय पूर्व सेवानिवृत्ति आपको अपना इच्छित करने का उपहार दे सकती है।



लेखक: रितु प्रसाद, वीपी- प्राडक्ट मैनेजमेंट

images 25255221192899437196
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra

देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra

गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra

सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: -Newsnetra, Are you dreaming of retiring in your 40s, Realistic plan to guide you
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

anaraga dabhal 78f91f8446f2730929d1b6a014214ec3
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 6, 2026
IMG 20261006 WA0066 768x513 1
देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 6, 2026
IMG 20261006 WA0041 768x432 1
श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0043 768x432 1
गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0057 768x512 1
सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?