By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बांग्लादेशी गिरफ्तार: फर्जी पहचान बनाकर देहरादून में रह रहा था बांग्लादेशी ममून, प्रेमिका संग गिरफ्तार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बांग्लादेशी गिरफ्तार: फर्जी पहचान बनाकर देहरादून में रह रहा था बांग्लादेशी ममून, प्रेमिका संग गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

बांग्लादेशी गिरफ्तार: फर्जी पहचान बनाकर देहरादून में रह रहा था बांग्लादेशी ममून, प्रेमिका संग गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/22 at 10:58 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
dehradun a0b2363600bcafb776b3b3fd0a6c3586
SHARE

बांग्लादेशी गिरफ्तार: फर्जी पहचान बनाकर देहरादून में रह रहा था बांग्लादेशी ममून, प्रेमिका संग गिरफ्तार-Newsnetra

बांग्लादेशी गिरफ्तार: टूरिस्ट वीजा पर भारत आया, परवार चढ़ा प्यार…फिर प्रेमिका संग यहीं सचिन बनकर रह गया ममून

रीना भले अपने पति सचिन से दूर हो गई लेकिन उसके नाम पर ममून का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवा दिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

बांग्लादेशी युवक ममून हसन (28) ने फेसबुक के जरिये त्यूणी में रहने वाली रीना चौहान से दोस्ती की। इसके बाद टूरिस्ट वीजा पर बार-बार देहरादून आकर प्रेम को परवान चढ़ाया। फिर रीना को अवैध रूप से बांग्लादेश ले जाकर निकाह रचा लिया।

बाद दोनों बार-बार अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर बांग्लादेश और देहरादून आते-जाते रहे। हैरत की बात यह भी है कि देहरादून में ममून ने फर्जी आधार कार्ड से अपना नाम सचिन चौहान रख लिया और उसके सहारे शहर के एक क्लब में बाउंसर की नौकरी भी करने लगा। पति-पत्नी दून में अलग-अलग जगहों पर किराये पर रह रहे थे। ये अलग बात है कि दून पुलिस को उनकी भनक लग गई। बृहस्पतिवार रात दोनों को गिरफ्तार कर उनकी कारगुजारियों का पर्दाफाश कर दिया।

पूछताछ में पता चला है कि रीना भले अपने पति सचिन से दूर हो गई लेकिन उसके नाम पर ममून का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवा दिए। अब पुलिस इस फर्जीवाड़े में उसकी सहायता करने वालों की तलाश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि रीना और ममून ने फर्जी दस्तावेज के जरिये देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम तो नहीं दिया। हालांकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। दोनों को अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस करने और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनके बारे में उन केंद्रीय एजेंसियों को भी आगाह कर दिया है जो बॉर्डर से घुसपैठ पर नजर रखती हैं

फेसबुक के सहारे बनी बेगम, बार-बार बॉर्डर पार किया
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत शहर में अवैध व फर्जी तरीके से नाम-पता बदलकर रहने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान के चलते दोनों को गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों के बारे में नेहरू कॉलोनी पुलिस और एलआईयू को सूचना मिली थी। इसके आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कथित सचिन ने अपना असली नाम ममून हसन और मूल पता बांग्लादेश के जिला मेहरपुर में थाना मुजीबनगर बताया। रीना तहसील त्यूणी के पोस्ट बिरनाद की रहने वाली निकली। रीना वर्तमान में ममून के साथ अलकनंदा एन्क्लेव में किराये पर रह रही थी। उसने ममून के फर्जी प्रमाणपत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनवाए। फर्जी दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। ममून ने बताया कि रीना से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। ममून साल 2019 में रीना से मिलने टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से देहरादून आया। दो महीने तक उसके साथ रहा फिर बांग्लादेश चला गया। इसके बाद साल 2020 व 2021 में भी टूरिस्ट वीजा पर भारत आया। कोरोनाकाल में वीजा खत्म होने के बाद रीना को भी अवैध रूप से बार्डर पार करवाकर बांग्लादेश ले गया। वहां दोनों ने निकाह कर लिया। फिर कुछ समय बाद दोनों अवैध रूप से बार्डर पार कर आए और देहरादून में अलग-अलग जगहों पर पति-पत्नी की तरह किराये पर रहने लगे।

रीना ने बताया कि उसका पहला विवाह त्यूणी निवासी सचिन चौहान के साथ हुआ था। दोनों अलग रहने लगे थे तभी फेसबुक पर ममून से मुलाकात हुई। उसने अपने कुछ परिचितों की सहायता से ममून के लिए अपने पूर्व पति सचिन के नाम के फर्जी पहचानपत्र बनवाए। ममून देहरादून के क्लब में सचिन के नाम व पहचानपत्र के सहारे बाउंसर का काम कर रहा था।

शहर में अभी तक पकड़े जा चुके 16 बांग्लादेशी
एसएसपी ने बताया कि अभी तक आपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून जनपद में छिपकर रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इनमें नौ बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। सात बांग्लादेशी नागरिक विभिन्न अपराधों में लिप्त पाए गए। इसलिए अभियोग पंजीकृत करके उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अधिकारियों के तबादले के निर्देश जारी-Newsnetra

सात समंदर पार नीदरलैंड में गूंजेगा उत्तराखंड पारंपरिक भोजन का स्वाद! दीपावली पर सजेगी गढ़ भोज की खास थाली-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 31 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra

चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, प्रेमिका संग गिरफ्तार, बांग्लादेशी गिरफ्तार: फर्जी पहचान बनाकर देहरादून में रह रहा था बांग्लादेशी ममून
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 9
2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अधिकारियों के तबादले के निर्देश जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 31, 2026
feature image 8
सात समंदर पार नीदरलैंड में गूंजेगा उत्तराखंड पारंपरिक भोजन का स्वाद! दीपावली पर सजेगी गढ़ भोज की खास थाली-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश October 31, 2026
Aaj ka Rashifal 31 October 2026
Aaj ka Rashifal 31 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 7
उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 6
चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 5
13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?