By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और चकराता जाने से पहले जान लें रूट प्लान, 130 पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और चकराता जाने से पहले जान लें रूट प्लान, 130 पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और चकराता जाने से पहले जान लें रूट प्लान, 130 पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/15 at 9:53 PM
News Netra Admin
Share
15 Min Read
IMG 20260421 WA00527
SHARE

वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और चकराता जाने से पहले जान लें रूट प्लान, 130 पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी-Newsnetra

वीकेंड ट्रैफिक प्लॉन

दिनाँक 16/05/2026 से 17/05/2026 तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

विभिन्न प्रान्तों / जनपदों से देहरादून शहर होते हुए मसूरी / ऋषिकेश / चकराता आदि स्थानों पर वीकेंड के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की बढ़ती आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस देहरादून द्वारा विशेष एवं ठोस यातायात प्लान तैयार किया गया है जिसमें *शहर में यातायात संचालन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर SP City एवं SP Traffic द्वारा संयुक्त रुप से ड्यूटी प्वाईंट तैयार किये गये, जिसमें आशारोडी एवं डोईवाला से मसूरी तक आने / जाने वाले मार्ग को 04 सुपर जोन, 10 जोन तथा 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल 130 अधिकारी / कर्मचारियों को तैनात किय गया है।* साथ ही *02 Drone* टीमो के माध्यम से मसूरी, देहरादून शहर एवं मसूरी मार्ग के सभी रुटों पर नजर रखी जायेगी।

यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सभी ड्यूटी प्वाइंटों एवं डायवर्जन प्वाइंटों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात कर्मियों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

*देहरादून पुलिस द्वारा वीकेंड के दौरान शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या एवं दबाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार डायवर्जन प्लान भी लागू किया जायेगा।

देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी रूट प्लान एवं डायवर्जन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, जिससे सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

*वीकेंड पर रुट / डायवर्जन प्लॉन निम्नवत है।*

*दिल्ली / हरियाणा / गाजियाबाद / मेरठ / मुज्जफरनगर / सहारनपुर/ रुडकी से मसूरी / चकराता जाने वाले वाहनों हेतु रुट प्लान* –

*(उत्तर प्रदेश / हिमांचल प्रदेश) से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान)*

*1- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए –*

*प्लान A*- डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – आई0एस0बी0टी0 – शिमला बाईपास – सेंट ज्यूड चौक – कमला पैलेस – बल्लीवाला फ्लाई ओवर –बल्लूपुर – कैन्ट तिराहा – सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा– पुरकुल गांव तिराहा – कुठालगेट – मसूरी

*प्लान B* – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा -सेन्ट ज्यूड चौक -कमला पैलेस -बल्लूपुर चौक- कैण्ट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गाँव-किमाडी से हाथीपांव होते हुये मसूरी

2- एक्सप्रेस वे (डाटकाली से चकराता ) के लिए – डाटकाली – आरटीओ चैकपोस्ट– ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक – नया गांव – सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर – लांघा रोड़ से –चकराता।

3- प्रेमनगर – बल्लूपुर चौक – कौलागढ – कैन्ट तिराहा – सफ्लाई डिपो-किमाड़ी-लम्बीधार- हाथीपांव – जीरो बैंड – मसूरी।

*वापसी का रुट प्लान*-

 *मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए* – कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़ -सांई मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सी0एस0डी0 तिराहा – कैन्ट तिराहा- बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक।

 *मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए*- कुठालगेट –पुराना राजपुर रोड़-सांईमंदिर – डायवर्जन-दिलाराम-यू0के0लिप्टस-ई0सी0 रोड़ –फब्बारा चौक –रिस्पना पुल- आई0एस0बी0टी0-आशारोड़ी

 *मसूरी से ऋषिकेश मार्ग*- कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड़- सांईमंदिर-किरशाली चौक –कालागांव –मालदेवता-थानों रोड़- भानियावाला तिराहा – ऋषिकेश

*ऋषिकेश / हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट*:-

(i) ऋषिकेश – एयरपोर्ट तिराहा- एस0डी0आर0एफ0 तिराहा-थानो रोड़-महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा – डाईवर्जन- कुठालगेट- मसूरी।

(ii) डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला – पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा – मसूरी डाईवर्जन- कुठालगेट- मसूरी ।

*दबाव होने की स्थिति में*

(i) डोईवाला – मिंयावाला- नत्थूवाला- पुलिया नं0 6- लाडपुर- सहस्त्रधारा क्रासिंग – आई0टी0 पार्क-किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा –डाईवर्जन- कुठाल गेट- मसूरी ।

(ii) नेपाली फार्म तिराहा – भानियावाला तिराहा – पी0एन0बी0 तिराहा- थानो रोड़ – महाराणा प्रताप तिराहा-पुलिया नं0 6- लाडपुर तिराहा- सहस्त्रधारा क्रासिंग-आई0टी0 पार्क- किरशाली चौक- सांई मन्दिर तिराहा – डाईवर्जन- कोठालगेट- मसूरी।

(iii) हरबर्टपुर- विकासनगर- आरा मशीन बाड़वाला – जुड्डो- यमुना पुल – कैप्टी फॉल- मसूरी

*वापसी के लिए रुट* –

*ऋषिकेश के लिए* – मसूरी – कुठालगेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड़ तिराहा- ऋषिकेश

*हरिद्वार के लिए* – मसूरी – कुठाल गेट- ओल्ड राजपुर रोड़- सांई मन्दिर तिराहा – किरशाली चौक- सहस्त्रधारा रोड़- माल देवता तिराहा- महाराणा प्रताप तिराहा- थानो रोड़ तिराहा- भानियवाला – हरिद्वार।

*देहरादून शहर में यातायात डायवर्जन प्लान* –

1- *पेसिफिक माल में यातायात के दबाव होने पर* – मसूरी डायर्वजन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को इन्द्रबाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा।

2- *सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर* – एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिन्दाल होते हुये भेजा जायेगा।

3- *सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर* – सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जायेगा।
4- *गुच्चुपानी में यातायात के दबाव होने पर* – गुच्चुपानी तिराहा पे बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा।

*मसूरी क्षेत्रान्तर्गत Parking / Traffic Plan*

*प्लान-A*

● मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा।

● मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान B को लागू किया जाएगा।

*प्लान-B*

● इस प्लान के अन्तर्गत पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा, जहां से पर्यटको को लोकल टैक्सी वाहन के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।

● किंग क्रेग पार्किग फुल होने की दशा मे प्लान C को लागू किया जाएगा।

*प्लान-C*

● इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से से हाथीपाँव रोड होते हुये जीरो प्वांइट की ओर डायर्वट किया जायेगा तथा मार्ग पर ही निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क कराया जायेगा।

*ऋषिकेश हेतु Traffic Plan*

Weekend के दृष्टिगत यातायात को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा वृहद यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके अन्तर्गत स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप यातायात प्रबन्धन से सम्बन्धित Plan A, Plan B ,Plan C बनाये गये है। जो यातायात का अत्याधिक दबाव होने पर लागू किया जायेगा।

● *Plan A*- यातायात का दबाव कम होने पर निम्न प्रकार भेजा जायेगा।

• Weekend हेतु हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से ऋषिकेश आने वाले छोटे-बडे वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जाएगा।

सप्तऋषि  रायवाला  नेपाली फार्म  श्यामपुर चौकी  नटराज चौक  ढालवाला चौकी  भद्रकाली  बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा  तपोवन चौकी ब्रहमपुरी  शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

• Weekend हेतु देहरादून से ऋषिकेश आने वाले छोटे बड़े वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जाएगा।

देहरादून  नटराज चौक  ढालवाला चौकी  भद्रकाली  बाईपास रोड़ होते हुये तपोवन तिराहा  तपोवन चौकी ब्रहमपुरी  शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

● *Plan B* यातायात का अधिक दवाब होने की स्थिति में

सप्तऋषि  रायवाला  नेपाली फार्म लालतप्पड़  भानियावाला  रानीपोखरी नटराज चौक  ढालवाला चौकी  भद्रकाली  बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा  तपोवन चौकी  ब्रहमपुरी  शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

● *Plan C* यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में
सप्तऋषि  रायवाला  नेपाली फार्म लालतप्पड़  भानियावाला  रानीपोखरी गुजराडा कट  नरेन्द्रनगर प्लास्डा चौकी नरेन्द्रनगर भद्रकाली  बायपास रोड होते हुये तपोवन तिराहा  तपोवन चौकी  ब्रहमपुरी  शिवपुरी से गंतव्य को भेजा जायेगा।

● Weekend समाप्त होने के उपरान्त पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक, जो हरिद्वार एवं हरिद्वार से आगे जाने वाले है । उनके वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जायेगा।

• शिवपुरी/ नीलकण्ठब्रह्मपुरी तिराहेगरुडचट्टी बायपास रोड़ होते हुये पशुलोक बैराजचीला होते हुये हरिद्वार भेजा जायेगा।

● Weekend समाप्त होने के उपरान्त पर्वतीय मार्गो से वापस आने वाले पर्यटक जो ऋषिकेश या देहरादून मार्ग में जाने वाले है, उनके वाहनो को निम्न प्रकार भेजा जायेगा।

• शिवपुरी  ब्रहमपुरी  तपोवन चौकी  तपोवन तिराहा बायपास रोड होते हुये भद्रकाली  ढालवाला चौकी  नटराज चौक से गंतव्य को भेजा जायेगा।

*डायवर्जन प्लान*

 यातायात का अत्यधिक दवाब होने की स्थिति में बडे वाहनो (हैवी ट्रैफिक) को नेपाली फार्म से देहरादून की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा ऋषिकेश में रात्रि में नो-एण्ट्री खुलने के बाद ही प्रवेश करने दिया जायेगा।

भारी वाहन नेपाली फार्म – लालतप्पड़ – भानियावाला – रानीपोखरी – नटराज चौक के ऋषिकेश के रास्ते आवागमन कर सकेगे।

● यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में मुनिकीरेती की ओर से आने वाले वाहनो को मुख्य हरिद्वार मार्ग से वन-वे करते हुये श्यामपुर की ओर भेजा जायेगा एवं श्यामपुर से आने वाला प्रत्येक वाहन बाईपास रोड़ पर डायवर्ट करने के साथ-साथ पुरानी चुंगी, पुराना बस अडडे से भी वाहनो को नटराज चौक की ओर भेजा जायेगा, मुनिकीरेती ऋषिकेश हरिद्वार मुख्य मार्ग को केवल श्यामपुर जाने वाले वाहनो हेतु वनवे किया जायेगा।

● चन्द्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहा हरिद्वार रोड तक आटो /विक्रमों के लिये जीरो जोन घोषित किया गया है। इस बीच कोई भी ऑटो/ विक्रम सवारी उतारने एवं बैठाने हेतु नहीं रुकेगा।

● यातायात का अत्याधिक दवाब होने की स्थिति में प्लान-सी के अनुसार आटो, विक्रम को भी श्यामपुर चौकी से बाईपास रोड़ में डायवर्ट किया जायेगा।

● कुछ पर्यटक बडी बसों के माध्यम से Weekend हेतु ऋषिकेश पहुँचते है, ऐसी बसों को ढालवाला एवं आईएसबीटी पार्किग में पार्क करा कर छोटे वाहनो द्वारा निर्धारित रुट से भेजा जायेगा।

● ढालवाला एवं आईएसबीटी पार्किग फुल होने पर आईडीपीएल स्थित अस्थायी पार्किग में वाहनो को पार्क कर छोटे वाहनो से निर्धारित रुट से भेजा जायेगा।

● रोड़वेज की समस्त बसे चौकी श्यामपुर तिराहा से बाईपास रोड़ होते हुये नटराज चौक से आईएसबीटी आती है एवं बाहर जाने वाली रोडवेज भी इसी रुट से बाहर जाती है । पर्वतीय मार्ग में जाने वाले रोडवेज/ गढ़वाल मण्डल की बसो को नटराज, ढालवाला बाईपास रोड़ से भेजा जाएगा।

*ऋषिकेश क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश
2- भरत इंटर कालेज ऋषिकेश
3- आईडीपीएल पोस्ट ऑफिस के पास
4- कालीकमली आश्रम ऋषिकेश
5- निर्मल धर्मशाला

*विकासनगर क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- मेला ग्राउण्ड बाडवाला
2- हरबर्टपुर बस स्टैण्ड
3- कटापत्थर
4- विकासनगर बाजार
5- ब्रकुलीन मार्सलॉ (BDM) स्कूल विकासनगर
6- नयां गांव पुलिस चौकी से 30 मी0 आगे ( क्षेत्रफल 1.5 बीघा )
7- नया गांव पुलिस चौकी से 100 मी0 आगे (क्षेत्रफल 12 बीघा)

*मसूरी क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- पिक्चर पैलेस
2- लण्ढौर रोड
3- कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड
4- टाउन हॉल के नीचे
5- किंग क्रेग
6- मसूरी स्थित समस्त होटल
7- कम्पनी गार्डन रोड पर
8- मैसानिक लॉज बस अड्डा / पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड
9- विकास होटल पार्किंग कुलडी
10- गज्जी बैंड में सड़क किनारे

*देहरादून क्षेत्र पार्किंग स्थल*

1- रेंजर्स ग्राउण्ड, नियर बुद्धा चौक
2- परेड ग्राउण्ड, नियर तिब्बती मार्केट
3- पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक
4- काबुल हाउस नियर सर्वे चौक
5- कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
6- एमडीडीए पार्किंग नियर घण्टाघर
7- राजीव गांधी कॉम्पलैक्स नियर तहसील चौक
8- जनपथ कॉम्पलैक्स, नियर बिन्दाल पुल चकराता रोड

*अपील / एडवाइजरी*:-

1- अति-आवश्यक सेवा (Ambulance, police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल /दूध/गैस) आदि के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास करवाया जायेगा।

2- NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा तथा आवश्यक वैद्याानिक कार्यवाही की जायेगी।

3- धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

4- किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें

5- ट्रैफिक सम्बन्धी अपडेट्स पाने के लिए देहरादून पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज (Facebook/Instagram/Twitter) को फोलो करें ।

6- Weekend पर मसूरी / ऋषिकेश / देहरादून / विकासनगर आने वाले समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे मार्गों पर प्रदर्शित सूचना बोर्ड (फ्लैक्स) का अनुपालन / अनुसरण करें

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra

देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra

उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 130 पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी निगरानी-Newsnetra, ऋषिकेश और चकराता जाने से पहले जान लें रूट प्लान, वीकेंड पर मसूरी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 12
देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 11
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 10
उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?