बिग ब्रेकिंग: नंदा देवी बड़ी जात यात्रा पर बढ़ी तकरार! वांण प्रधान की चिट्ठी के बाद डीएम की चेतावनी, समिति ने दिया दो टूक जवाब-Newsnetra
बिग ब्रेकिंग: माँ नंदा देवी यात्रा को लेकर अब बढ़ गई तकरार!
वांण प्रधान की चिट्ठी के बाद गरमाया नंदा बड़ी जात विवाद, डीएम ने समिति को दी चेतावनी! समिति ने भी दो टूक दिया जवाब। #नंदादेवीयात्रा2026 #नंदादेवीबड़ीजात #विवाद #वाण #कुरुड #रूपकुंड #कैलाश #लाटूदेवता #डीएम
सिद्धपीठ कुरूड़ से नंदा देवी की तीन डोलियों के कैलाश रवाना होने के बाद भी बड़ी जात यात्रा पर विवाद थम नहीं रहा है।
पिछले 05 सितम्बर से शुरू हुई नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर अब ग्राम पंचायत वांण की प्रधान नन्दुली देवी का शिकायती पत्र प्रधान ने 3 सितंबर 2026 को डीएम चमोली को पत्र भेजा था।
प्रधान ने लिखा कि वांण यात्रा का अंतिम गांव है और यहां पेयजल, शौचालय, टेंट कॉलोनी, विद्युत आपूर्ति, अतिरिक्त खाद्यान्न, संचार, सड़क और स्वास्थ्य जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। बड़ी जात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत के साथ मां राजराजेश्वरी सहित दो अन्य डोलियों और भारी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना से गांव में अव्यवस्था फैल सकती है।
प्रधान ने ये भी लिखा कि सोशल मीडिया पर गांव के प्रति अभद्र टिप्पणियां आ रही हैं जिससे गांव में अशांति का माहौल है। ग्राम सभा वांण ने निर्णय लिया है कि भीड़ से अव्यवस्था फैल सकती है, इसलिए बड़ी जात कमेटी का वांण में प्रवेश वर्जित किया जाए और वो यात्रा को अन्यत्र मार्ग से सुचारू करें। अगर उनके कारण गांव में अव्यवस्था फैलती है तो जिम्मेदार बड़ी जात कमेटी स्वयं और प्रशासन रहेगा।
इसी पत्र का संज्ञान लेते हुए डीएम गौरव कुमार ने 4 सितंबर को नायब तहसीलदार नंदानगर के माध्यम से आयोजन समिति अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत को चेतावनी पत्र जारी कर कहा कि ग्रामीणों से सहमति बनाएं, नहीं तो शांति व्यवस्था बिगड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
वहीं कर्नल रावत ने सोमवार को तीन पेज के जवाब में कहा कि यात्रा महीनों पहले कुरूड़ के पुजारियों और समितियों की सहमति से तय हुई थी। गौड़ पुजारियों के एक गुट पर सोची-समझी साजिश के तहत यात्रा में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा वांण में लाटू देवता का पौराणिक मंदिर है और वहां कानून व्यवस्था व सुविधाएं देना शासन-प्रशासन का काम है।





