By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: भाजपा परिवार ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > भाजपा परिवार ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

भाजपा परिवार ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/08/16 at 9:56 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240816 WA0075
SHARE

भाजपा परिवार ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी-Newsnetra

देहरादून 16 अगस्त। भाजपा परिवार ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, अटल सरकार की नीतियों और उनके बताए रास्ते पर मोदी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है । साथ ही राज्य निर्माण में वाजपेई जी के अटल योगदान और उनके व्यक्तित्व कृतित्व को समर्पित स्मारक का निर्माण मुख्यमंत्री से वार्ता कर शीघ्र कराने का आश्वासन भी दिया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने संस्थापक एवं वैचारिक प्रतिष्ठान स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनके जीवनवृत और विचारों को याद करते हुए, उनके दिखाए रास्ते पर देश निर्माण का आह्वाहन किया । इस मौके पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, उनका समूचा जीवन प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता के लिए समाज में अपनी भूमिका निर्वहन में आत्मसार करता है । भाजपा का संगठन ही नही मोदी जी के नेतृत्व वाली हमारी एनडीए सरकार भी, उनके दिखाए रास्ते और सिद्धांतों पर काम कर रही है। चाहे आधारभूत ढांचे का निर्माण हो, स्वास्थ्य हो, विदेश नीति हो, चाहे विदेश नीति की बात हो, चाहे आम आदमी की कल्याण योजनाओं की बात हो, प्रत्येक क्षेत्र में अटल सरकार की नीतियों की छाप दिखाई देती है।

img 20240816 wa0076384014526059032695



उन्होंने उत्तराखंड निर्माण में उनके योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा, अटल जी ने सरकार जाने की कीमत पर भी राज्य का निर्माण करवाया है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा, अल्पमत की सरकार और सहयोगी दलों के नए राज्य बनाने के खिलाफ होने के बावजूद उन्होंने देवभूमि की किस्मत खोलने वाला निर्णय लिया। चर्चा के दौरान सामने आए, राज्य में अटल जी का स्मारक निर्माण करने के विषय का उन्होंने समर्थन किया। साथ ही कहा, हम सभी चाहते हैं कि राज्य निर्माण में अटल जी के स्वर्णिम योगदान, राज्य विकास को लेकर उनकी सरकार के कामों और उनसे जुड़ी यादों को संजोने वाले भव्य स्मारक का निर्माण किया जाए। इस संबंध में उन्होंने भरोसा दिलाया कि यथाशीघ्र इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं नगर निगम से चर्चा करेंगे । ताकि अटल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राज्य निर्माण एवं विकास में उनका योगदान इस स्मारक के माध्यम से भविष्य की पीढ़ी को रास्ता दिखाने का काम करे।

गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने कहा, उनका योगदान राष्ट्र निर्माण से लेकर आज निर्माण तक अतुलनीय रहा है । विगत 10 वर्षों से मोदी सरकार भी अटल जी की गुड गवर्नेंस की नीति पर ही चल रही है । उन्होंने देश की विकास के सूचकांक पर जहां छोड़ा था आज वहीं से आगे एनडीए सरकार देश को बढ़ा रही है । साथ ही उन्होंने कहा, अटल को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी कि पार्टी के विस्तार में आए नए लोगों को सहयोग और पार्टी की रीति नीति की जानकारी साझा करें ।

इस दौरान धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली ने कहा, अटल जी व्यवहार में सरल लेकिन किसी भी परिस्थितियों में अपनी बात को रखने के लिए जाने जाते थे । देहरादून में उनकी एक सभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, तमाम विपरीत परिस्थिति और हंगामे के बावजूद उन्होंने विस्तार से अपनी बात लोगों को समझाई । राज्य का निर्माण तो उन्होंने सरकार गिराने की धमकी के विरुद्ध जाकर किया। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, राजपुर विधायक श्री खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, सरकार में दायित्वधारी श्री ज्योति गैरोला, श्री विनय रुहेला, श्रीमती विनोद उनियाल, श्री अनिल गोयल, मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती कमलेश रमन, ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra

सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra

उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, भाजपा परिवार ने भारत रत्न पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को उनकी छठी पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 17
दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 15
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 14
सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 7, 2026
feature image 16
उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 7 4
राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 7, 2026
feature image 6 4
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?