By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मसूरी सीट पर बढ़ी भाजपा की चुनौती: गणेश जोशी के बीच दिनेश अग्रवाल की दावेदारी से सियासी समीकरण तेज, बोले— पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मसूरी सीट पर बढ़ी भाजपा की चुनौती: गणेश जोशी के बीच दिनेश अग्रवाल की दावेदारी से सियासी समीकरण तेज, बोले— पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

मसूरी सीट पर बढ़ी भाजपा की चुनौती: गणेश जोशी के बीच दिनेश अग्रवाल की दावेदारी से सियासी समीकरण तेज, बोले— पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/12 at 6:39 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
parava kabnata matara thanasha agaraval 66d1295e4d64dd66070013709a3ea472
SHARE

मसूरी सीट पर बढ़ी भाजपा की चुनौती: गणेश जोशी के बीच दिनेश अग्रवाल की दावेदारी से सियासी समीकरण तेज, बोले— पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार-Newsnetra

भाजपा नेतृत्व को मसूरी से अपना उम्मीदवार उतारने में सबसे ज्यादा मशक्कत करनी होगी। मसूरी विधानसभा से सरकार में मंत्री गणेश जोशी यहां से लगातार तीसरी बार विधायक हैं, बावजूद इस सीट पर दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। 55 साल तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल कहने को धर्मपुर से विधायक रहे चुके हैं लेकिन उनका भी दिल मसूरी पर आ गया है

हालांकि उनका कहना है कि मसूरी और धर्मपुर में वैकेंसी नहीं है लेकिन भाजपा अगर उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी तो गुरेज भी नहीं है। उनका कहना है कि मसूरी विधानसभा मेरे लिए नई नहीं है वहां मेरा घर रहा है। दिनेश अग्रवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कांग्रेस से हुए मोहभंग के कारण भी बताएं और भाजपा में आने के बाद नेताओं और पार्टी की कार्यशैली में अंतर क्या है, इसका उल्लेख भी किया

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
कांग्रेस में सम्मान की संस्कृति हो गई थी खत्म
उन्होंने बताया कि 1968 में कांग्रेस में शामिल हुआ और लगभग 55 साल पार्टी के लिए काम किया। कहते हैं कि हमने पार्टी को इतने साल दिए तो पार्टी ने भी बहुत कुछ दिया। कहा, मेरा कांग्रेस से मोहभंग कई कारणों से हुआ। पार्टी में परिवारवाद हावी हो गया। कुछ लोगों ने किसी का भी लिहाज करना बंद कर दिया था।

शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, कोई सुनता नहीं था। दूसरी ओर मैंने व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को देखा, उनकी कार्यक्षमता और व्यक्ति को पहचानने की क्षमता ने मुझे प्रभावित किया। कांग्रेस में सम्मान की संस्कृति खत्म हो गई थी। देहरादून में भी नेतृत्व की स्थिति कमजोर हो गई थी। वहीं, वर्तमान में कांग्रेस के प्रदर्शन पर अग्रवाल का कहना है कि कुछ नेता कांग्रेस छोड़कर गए फिर लौट आए और फिर उन्हें ही जिम्मेदारी सौंप दी गई।

धामी में मैंने जबरदस्त क्षमता देखी : अग्रवाल

अग्रवाल ने बताया कि किस तरह भाजपा में आने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उन्हें फोन आया। उनका कहना है कि धामी में मैंने जबरदस्त क्षमता देखी। उनमें कार्य संस्कृति को निभाने की इच्छा है और सम्मान करने का भाव है। उनकी राज्य के अंदर की गतिशीलता सराहनीय है। वह एक पल भी चैन से नहीं बैठते और लगातार काम करते रहते हैं।

यह गुण मुझे बहुत प्रभावित करता है। इस सवाल पर कि क्या आपने भाजपा में आने के फैसले में देर की, विजय बहुगुणा के साथ भी जा सकते थे। इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल भी अफसोस नहीं है, सच पूछें तो तब मुझसे किसी की बात नहीं हुई। मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला बहुत सोच समझकर लिया। भाजपा में शामिल होने पर मुझे शीर्ष नेतृत्व से पूरा सम्मान मिला।

आज मैं भाजपा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं और पार्टी जो भी कार्य सौंपेगी, उसे करने को तैयार हूं। भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि यह पार्टी पर निर्भर करता है। यदि पार्टी मुझे कोई कार्य सौंपती है, चाहे वह पन्ना प्रमुख का ही क्यों न हो, मैं उसे करने को तैयार हूं। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। मेरा मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करना है, ताकि जन सरोकारों को पूरा किया जा सके। हां पार्टी मुझे मौका देगी तो चुनाव लड़ने को भी तैयार हूं

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: बोले— पार्टी मौका देगी तो चुनाव लड़ने को तैयार-Newsnetra, मसूरी सीट पर बढ़ी भाजपा की चुनौती: गणेश जोशी के बीच दिनेश अग्रवाल की दावेदारी से सियासी समीकरण तेज
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?