By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा का पलटवार, जनपद स्तर पर खोलेगी कांग्रेस की पोल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा का पलटवार, जनपद स्तर पर खोलेगी कांग्रेस की पोल-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा का पलटवार, जनपद स्तर पर खोलेगी कांग्रेस की पोल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/09/21 at 8:51 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20240921 20412606
SHARE

राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा का पलटवार, जनपद स्तर पर खोलेगी कांग्रेस की पोल-Newsnetra


देहरादून 21 सितंबर। भाजपा संविधान और आरक्षण समाप्त करने वाली राहुल और कांग्रेसी मंशा की पोल जनपद स्तर पर खोलेगी। लोकसभा सांसद और पार्टी  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भोला सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल ने अमेरिका में दिए बयान से दलित एवं पिछड़े समाज के अपमान के साथ देश की छवि खराब करने का काम किया है। जिसके लिए उन्हें देश समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

img 20240921 204120512134108832856950472

प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के विदेश में दिए बयान से पुनः साबित हुआ है, कि कांग्रेस आरक्षण, संविधान और डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी है । राहुल ने आरक्षण समाप्त करने की बात कहकर, अपनी और पार्टी की एससी एसटी ओबीसी समाज विरोधी सोच को उजागर किया है। उनका यह बयान बेहद निंदनीय है जो एससी एसटी ओबीसी समाज के अपमान के साथ देश की छवि खराब करने के षड्यंत्र का हिस्सा है । उन्हें देश समाज से अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। पार्टी का एससी ,एसटी ,ओबीसी मोर्चा इसे जनपद स्तर पर जनता के मध्य लेकर जाएगा और कांग्रेस का असली चेहरा सामने रखेगा।

उन्होंने सीधे राहुल गांधी को निशाने में लेते हुए कहा आरक्षण हटाने की उनकी वही नीति है जिस पर गांधी नेहरू परिवार हमेशा से काम करता आ रहा है कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया लेकिन इस दौरान अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया। साथ ही कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की कोशिश तक नहीं की। यदि उनके आरक्षण और संविधान विरोधी इतिहास पर निगाह डालें तो नेहरू सरकार ने 1956 में पिछले वर्गों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज किया था, उन्होंने ही 1961 में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि आरक्षण से क्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है । इतना ही नहीं डॉक्टर अंबेडकर के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को समाप्त करने के लिए, 1952 और 1954 लोकसभा चुनाव में डॉक्टर अंबेडकर को हराने का पाप किया गया। 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान की आत्मा को कुचला, मंडल आयोग रिपोर्ट को ठंडा बस्ती में डालकर रखा, 1966 से 77 तक संविधान में 25 बार संशोधन किया लेकिन हमेशा अपने हित के लिए। राजीव गांधी ने भी 1985 को आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए इसे बुद्धओ को बढ़ावा देने वाला बताया, मंडल आयोग की रिपोर्ट का लोकसभा में पुरजोर विरोध किया। कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत करती है जो बाबा साहब के मूल संविधान के खिलाफ है । कांग्रेस ने अपने शासन में अल्पसंख्यक संस्थान में कभी आरक्षण लागू नही होने दिया । धारा 370 के चलते कभी कश्मीर में दलित समाज को आरक्षण का अधिकार नहीं मिला लेकिन कांग्रेस को कभी तकलीफ नहीं हुई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image



जबकि दूसरी तरफ भाजपा की बात करें तो वाजपेई सरकार का कार्यकाल हो या वर्तमान में मोदी जी का, हमेशा एससी एसटी ओबीसी समाज और संविधान को मजबूत करने का कार्य किया गया। बाबा साहब अंबेडकर को वाजपेई जी एवं आडवाणी जी के प्रयासों से ही भारत रत्न से सम्मानित किया गया। बात हो चाहे मोदी जी द्वारा बाबा साहब के जीवन से जुड़े केंद्रों को पंच तीर्थ के रूप में स्थापित करने की, चाहे धारा 370 हटाकर कश्मीर में आरक्षण का अधिकार दिलाने की, चाहे बाबा साहब के चित्र को संसद में लगाने की, चाहे आजादी के बाद पहली बार 2015 में संविधान दिवस मनाने की, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की, चाहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण की शुरुआत की, चाहे हाल में सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी के बाद कैबिनेट के माध्यम से आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताने की बात हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के बयान के बाद पुनः विश्वास दिलाया है कि आरक्षण समाप्त करना तो दूर उसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को भी किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। 

पत्रकार वार्ता में राजपुर विधायक श्री खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश कोली, एससी एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी सुश्री स्वराज विद्वान, मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री भगवंत मकवाना, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे ।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बच सकी जान-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 8 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: जनपद स्तर पर खोलेगी कांग्रेस की पोल, राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा का पलटवार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

nana patakara 24a47c7ea9fc5b46d890c25bd1344d13
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बच सकी जान-Newsnetra
ताज़ा खबर October 8, 2026
Aaj ka Rashifal 8 October 2026
Aaj ka Rashifal 8 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?