By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल मंडल बैठक, CM धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- झूठ और अफवाह का दें मुंहतोड़ जवाब-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल मंडल बैठक, CM धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- झूठ और अफवाह का दें मुंहतोड़ जवाब-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल मंडल बैठक, CM धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- झूठ और अफवाह का दें मुंहतोड़ जवाब-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/09 at 8:29 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20260809 WA0089
SHARE

विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल मंडल बैठक, CM धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- झूठ और अफवाह का दें मुंहतोड़ जवाब-Newsnetra

देहरादून 8 अगस्त। विकसित भारत निर्माण के लिए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प के साथ भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई है। जिसको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आह्वाहन किया कि परीक्षा देने और उसमें सफल होने की दृष्टि हम सबको सामूहिकता से तैयारी करनी है। जिसके लिए झूठ, भ्रम और अफवाह का मुंहतोड़ जवाब देकर विकास और जनकल्याण के सच को सामने लाना है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, विपक्ष एसआईआर प्रक्रिया पर भ्रम फैलाकर घुसपैठियों को बचाना चाहती है, जबकि भाजपा का मकसद देवभूमि को सुरक्षित बनाना है।

हरिद्वार रोड स्थित अथिति सामुदायिक भवन में हुई इस गढ़वाल संभाग की एक दिवसीय बैठक में गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आज डबल इंजन सरकार के कामों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश की जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि बहुत कम राज्य रह गए हैं जहां आज भगवा नहीं लहरा रहा हो। बिहार, बंगाल, आसाम और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के चुनाव परिणाम, आगामी चुनाव में सभी स्थानों पर कमल खिलने की प्रचंड संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने आवाहन किया कि ऐसी ही एक चुनावी परीक्षा देने और उसमें 100 फीसदी सफल होने का अवसर फिर हमारे सामने है। जिसके लिए हमें सामूहिकता से तैयारी करनी है और लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास जीतना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं। लिहाजा आने वाले दिनों में भी चुनौतियों को अवसर में बदले की अपनी रणनीति से मजबूत संगठन से सरकार तक का सफर पुनः हमे तय करना है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

वहीं उन्होंने, विपक्षी पार्टियों विशेषकर कांग्रेस द्वारा की जा रही झूठ, भ्रम और अफवाह की राजनीति का सभी मीडिया माध्यमों द्वारा करारा जवाब देने की बात कही। ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियों का सच जनता के बीच नीचे तक पहुंचे। उन्होंने आने वाले दिनों में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के शानदार दो चरणों के बाद शीघ्र तीसरा चरण सरकार प्रारंभ करने जा रही है। जिसमें पूर्व की तरह इस बार भी सभी कार्यकर्ताओं को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष छूट गए पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने कांग्रेस की ऐसी ही नकारात्मक राजनीति का जिक्र करते हुए कहा, पहले भी यात्रा का रास्ता बदलने को लेकर भ्रम फैलाया, जबकि सभी जानते है कि ऐसा कभी भी संभव नहीं। उनके दिल्ली से आए युवराज राहुल गांधी बड़ी मुश्किल से उत्तराखंड आए तो भी परीक्षा लीक पर झूठ बोल कर भ्रम फैला गए । जबकि जनता गवाह है कि पिछले 4 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। एकमात्र प्रकरण जो साजिश के तहत की गई नकल का आया तो उसमें भी कड़ी कार्रवाई हुई। आज देश के सबसे कठोरतम नकल कानून के संरक्षण में सैकड़ों नकल माफिया जेल में बंद हैं। मुझे तो लगता है कोई उन्हें अपने ही कांग्रेस शासित राज्यों की पुरानी स्क्रिप्ट पकड़ा देता है शायद। उनकी तो प्रभारी शैलजा भी आती है तो वो भी नकल हब बनाने का सफेद झूठ बोल रही है। ऐसी अफवाहों, झूठ एवं भ्रम का हमे पर्दाफाश करना है और जनता के मध्य बिना पर्ची बिना खर्ची के नियुक्ति होने का सच लगातार सामने रखना है।

वहीं इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को आने वाले सभी सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा, कि मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी का वो चेहरा है, जिसपर जनता और पार्टी नेतृत्व पूर्ण भरोसा करती है। लिहाजा सभी को अपने मंडल को सशक्त बनाते आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की चुनाव में जीत की दृष्टि से सफल बनाना है। उन्होंने जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित तिरंगा यात्रा एवं घर घर तिरंगा अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती कार्यक्रमों, 14 अगस्त के विभाजन विभीषिका दिवस, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर हुई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लक्ष्य से संचालित संवैधानिक प्रक्रिया एसआईआर में सक्रिय सहयोग के लिए सभी से गम्भीरता से जुटने का आह्नान किया। कहा, घुसपैठिये, रोहिंग्या, अयोग्य लोगों को किसी कीमत पर सरकार चुनने का मौका नहीं मिलना चाहिए। जबकि विपक्ष इसे अपने वोट बैंक की खातिर बचाना चाहता है। हमने देखा जहां जहां एसआईआर से बनी त्रुटिहीन मतदाता सूची पर चुनाव हुए वहां भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। घुसपैठिए और अवैध वोटरों की समस्या से उत्तराखंड को बचाने का हमारी सरकार ने अनेकों प्रयास किए हैं, अब एसआईआर को सफल बनाकर इस समस्या का पूर्णतया इलाज करना है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकास और जनकल्याण का अनुभव जनता कर रही है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए इनका संदेश घर घर पहुंचना है।

इस बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने रविदास जयंती कार्यक्रम श्रृंखला की विस्तृत जानकारी देते हुए अब तक संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही सोशल मीडिया में संगठन और सरकार के कार्यों को अधिक से अधिक पहुंचाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल ने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सभी मंडल एवं जिला अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra

देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: CM धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- झूठ और अफवाह का दें मुंहतोड़ जवाब, newsnetra, विकसित भारत निर्माण के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल मंडल बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
Untitled design 42 1
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 41 1
देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 45
उत्तराखंड के टॉपर्स सम्मानित, शिक्षा में नवाचार और डिजिटल लर्निंग पर CM धामी का जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?