By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बहादुर बिटिया: स्कूल परिसर से छात्र को उठा ले गया भालू, साहस दिखाकर मौत के मुंह से आरव को खींच लाई दिव्या-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बहादुर बिटिया: स्कूल परिसर से छात्र को उठा ले गया भालू, साहस दिखाकर मौत के मुंह से आरव को खींच लाई दिव्या-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

बहादुर बिटिया: स्कूल परिसर से छात्र को उठा ले गया भालू, साहस दिखाकर मौत के मुंह से आरव को खींच लाई दिव्या-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/24 at 9:55 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
bhal ka hamal ma ghayal chhatara oura bcana val chhatara thavaya 7b197562b7e5301e944b17c7d86be654
SHARE

बहादुर बिटिया: स्कूल परिसर से छात्र को उठा ले गया भालू, साहस दिखाकर मौत के मुंह से आरव को खींच लाई दिव्या-Newsnetra

जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में दो भालू आ धमके। इस दाैरान छोटे भालू ने छठवीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। तभी आठवीं की एक छात्रा दिव्या ने साहस दिखाते हुए न सिर्फ अन्य बच्चों को एक कक्ष में बंद कर बड़े भालू से सुरक्षित किया, बल्कि आरव को भी बचाया।

भालू के हमले से आरव को बचाने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा दिव्या ने पहले सभी को अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया, लेकिन घटना के बाद आपबीती बयां कर फफक पड़ी। छात्रा समेत अन्य विद्यार्थियों के चेहरे पर भी घटना के बाद भालू की दहशत साफ नजर आई। वहीं शिक्षकों ने भी छात्रा की बहादुरी को खूब सराहा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

bhal ka hamal ma ghayal chhatara 8be89d8d3d7eb6ccb492ba8334e3e892 bhal ka hamal ma ghayal chhatara 6d6b880908fdaa830c9811b28ed0627c

दरअसल पोखरी के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में सोमवार की सुबह सभी छात्र-छात्राएं टहल रहे थे। अभी स्कूल शुरू भी नहीं हुआ था, तभी परिसर में धमके दो भालुओं ने सभी के होश उड़ा दिए। इसके बाद सभी छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।

इस बीच भालू ने छठी के छात्र आरव को पकड़ लिया और घसीटकर झाड़ियों में ले गया। घटना से आवाक अन्य छात्र बेबस और लाचार दिखे, लेकिन दिव्या ने सूझ बूझ और बहादुरी के साथ पहले सभी बच्चों को स्कूल के एक कक्ष में अंदर कर सुरक्षित किया। फिर खुद आरव को बचाने के लिए झाड़ियों में दाैड़ पड़ी।

छात्रा के हाैसले के बाद शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी पीछे से हो लिए। पीड़ित छात्र की चीख पुकार और शोर के बीच भालू जंगल की ओर भाग गए। घटना के बाद शिक्षक और विद्यार्थियों के चेहरे पर भालू की दहशत साफ नजर आई। इस दाैरान बहादुर छात्रा भी घटना बयां कर फफक पड़ी।

उसने बताया कि भालू जब आरव को घसीट कर ले जा रहा था तो वो खुद को रोक नहीं सकी। सभी बच्चों को एक कक्ष में जाने के लिए कहा और शोर मचाते हुए भालू के पीछे दौड़ पड़ी। इस दाैरान बड़ा भालू विद्यालय के उस दरवाजे पर पहुंचा, जहां बच्चे थे और अपने नाखूनों से दरवाजे को नोचने लगा।

दरवाजे पर अंदर से कुंडी नहीं थी, लेकिन बच्चों ने धक्का देकर उसे खुलने नहीं दिया। तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर शिक्षक भी वहां पहुंच गए। इसके बाद शोर शराबे के बीच दोनों भालू वहां से भाग गए। दूसरी ओर भालू के हमले में डरा, सहमा जख्मी आरव इतना ही बता पाया कि भालू को अचानक अपने सामने देखा तो मेरी आंखें बंद हो गईं। भालू ने मेरी पीठ पर पंजे मारे और घसीटकर ले गया।

शाम को फिर विद्यालय में पहुंचे दोनों भालू

प्रधानाचार्य उपेंद्र सती ने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि दोनों भालू फिर से विद्यालय प्रांगण में पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि संभवत: भालू विद्यालय में रखे मध्याह्न भोजन की सामग्री की गंध सूंधकर वहां पहुंच रहे हैं। मध्याह्न भोजन की सामग्री को अब अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।

शनिवार को इसी विद्यालय के एक छात्र पर स्कूल जाते वक्त भालू के बच्चे ने हमला कर दिया था। जिसके बाद विद्यालय को खोलने का समय साढ़े आठ से बढ़ाकर सुबह दस बजे करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में एसडीएम व वन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया था। सोमवार को छात्र-छात्राएं सुबह साढ़े नौ बजे तक विद्यालय पहुंच गए थे। अचानक दिव्या के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी शिक्षक मौके पर पहुंचे। सभी चिल्लाए तो भालू भाग गए।

– उपेंद्र सती, प्रधानाचार्य, जूहा स्कूल हरिशंकर, पोखरी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra

चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra

13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra

उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, बहादुर बिटिया: स्कूल परिसर से छात्र को उठा ले गया भालू, साहस दिखाकर मौत के मुंह से आरव को खींच लाई दिव्या
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7
उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 6
चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 5
13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 4 1
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image
उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 2 1
उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?