सहस्रधारा में अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल; SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू-Newsnetra
देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की सहस्रधारा पोस्ट से टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ जवानों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। जवानों ने पहले घायलों तक पहुंचकर उनकी स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से खाई से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया







