चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को 2 लाख और गंभीर घायलों को 50 हजार की अनुग्रह राशि-Newsnetra
चमोली। 13 अगस्त को चमोली में हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।
पत्र के अनुसार, हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 2 लाख रुपये जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यह सहायता राशि सीधे संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों से जुड़े प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
पीएमओ के निर्देशों के मुताबिक अनुग्रह राशि जारी करने के लिए हादसे के पीड़ितों की आवश्यक जानकारी और बैंक संबंधी विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएमएनआरएफ से स्वीकृत इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है। अब जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दस्तावेज और विवरण पोर्टल पर दर्ज किए जाने के बाद सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।





