By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चारधाम यात्रा 2025 का समापन 25 नवंबर को, पंच केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा 2025 का समापन 25 नवंबर को, पंच केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

चारधाम यात्रा 2025 का समापन 25 नवंबर को, पंच केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/04 at 10:15 AM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
badrinath 106778aa4a91438558d12bcec85a02b5
SHARE

चारधाम यात्रा 2025 का समापन 25 नवंबर को, पंच केदारों के कपाट बंद होने की तिथियां भी घोषित-Newsnetra

चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्तूबर सुबह 8.30 बजे बंद होंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के 25 नवंबर अपराह्न 2.56 बजे, यमुनोत्री धाम के 23 अक्तूबर को दोपहर 12.30 और गंगोत्री धाम के 22 अक्तूबर दोपहर 11.36 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे

उत्तराखंड के चारों धामों और पंच केदारों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तारीखें तय कर दी गई हैं। विजयदशमी और भैया दूज के पावन पर्व पर हुई पंचांग गणना के बाद इन धामों के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। इस वर्ष की यात्रा का समापन 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ हो जाएगा, बाकी सभी प्रमुख धामों के कपाट इससे पहले ही बंद हो रहे हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

यमुनोत्री धाम
यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के शुभ पर्व पर 23 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगले छह महीनों के लिए मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में हो सकेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 23 अक्तूबर, 2025 (संवत 2082, कार्तिक शुक्ल यम द्वितीय) को बृहस्पतिवार, विशाखा नक्षत्र, आयुष्मान योग और धनु लग्न में अमृत बेला पर कपाट बंद होंगे। कपाट बंद होने से पहले सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली खुशीमठ खरसाली गांव में अपने शीतकालीन प्रवास पर पहुंचेगी।

badrinath 77eae190a1e442d21431a0f691c32b0f tungnath temple ef2e5ace174e925be1b88c9bd065e7a9 badrinath dham 3b787bbefc1679c81f7e0b2071c459b3 2

गंगोत्री धाम
गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व के शुभ अवसर पर सुबह 11:36 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में स्थित माँ गंगा मंदिर में उनके दर्शन कर पाएंगे

 

बदरीनाथ धाम

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को विजयदशमी पर कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और अमित बंदोलिया ने पंचांग गणना कर बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय की। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद होने की तिथि घाेषित की।

हक-हकूकधारियों को भेंट की पगड़ी
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने 2026 की यात्रा के लिए हक हकूकधारियों को पगड़ी भेंट की और सभी थोकों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। द्विवेदी ने भंडारी थोक से मनीष भंडारी, मेहता थोक से महेंद्र सिंह मेहता व दिनेश भट्ट, कमदी थोक से कुलभूषण पंवार को पगड़ी भेंट की।

.बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का कार्यक्रम

21 नवंबर: गणेश पूजा होगी और शाम को भगवान गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

22 नवंबर: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे।

23 नवंबर: खड़क-पुस्तक पूजन होगा और वेद ऋचाओं का वादन बंद हो जाएगा।

24 नवंबर: मां लक्ष्मी को कढ़ाई भोग चढ़ाया जाएगा।

25 नवंबर: बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

26 नवंबर: उद्धव, कुबेर और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

केदारनाथ धाम

केदारनाथ मंदिर के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज पर्व पर सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। पंचाग पूजा के बाद मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। कपाट बंद होने के बाद उसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।

बाबा केदार की डोली यात्रा का कार्यक्रम

23 अक्तूबर : कपाट बंद होने के बाद डोली पहले पड़ाव रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी।

24 अक्तूबर : रामपुर से प्रस्थान कर यह श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेगी।

25 अक्तूबर : गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी।

 

द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार 18 नवंबर को सुबह शुभ मुहूर्त में बंद हो जाएंगे। श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में रावल गद्दी को साक्षी मानकर वेदपाठी आचार्यों ने यह तिथि निर्धारित की। इस दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी और विश्व मोहन जमलोकी, प्रभारी दीपक पंवार, प्रेम सिंह रावत सहित पंचगाई हकहकूकधारी मौजूद थे।

श्री मदमहेश्वर की डोली यात्रा का कार्यक्रम

18 नवंबर: कपाट बंद होने के बाद डोली पहले पड़ाव गोंडार पहुंचेगी।

19 नवंबर: डोली राकेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

20 नवंबर: डोली गिरिया पहुंचेगी।

21 नवंबर: डोली पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। इसी दिन मुख्य रूप से मदमहेश्वर मेला भी आयोजित होगा

तृतीय केदार तुंगनाथ

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 6 नवंबर को सुबह 11:30 बजे बंद हो जाएंगे। यह तिथि श्री तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ में मठापति रामप्रसाद मैठाणी की उपस्थिति में तय हुई। इस दौरान प्रबंधक बलबीर नेगी, चंद्र मोहन बजवाल, पुजारी अतुल मैठाणी, अजय मैठाणी, मुकेश मैठाणी, प्रकाश डिमरी और विनोद डिमरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे

तुंगनाथ की डोली यात्रा का कार्यक्रम

6 नवंबर: कपाट बंद होने के बाद श्री तुंगनाथ जी की विग्रह डोली पहले पड़ाव चोपता पहुंचेगी।

7 नवंबर: डोली दूसरे दिन भनकुन पहुंचेगी।8 नवंबर: डोली तीसरे दिन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ पहुंचेगी।

 

बदरी-केदार यात्रा के आंकड़े

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि आपदा के बावजूद इस साल बदरीनाथ धाम में 14,20,357 और केदारनाथ धाम में 16,02,420 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इस तरह, दोनों धामों में कुल 30,22,777 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। द्विवेदी ने तीनों केदारों के कपाट बंद होने की तारीखें तय होने पर खुशी जताई और भक्तों से अपील की कि कपाट बंद होने से पहले वे इन तीर्थस्थलों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और ऋषि प्रसाद सती सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra

सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra

देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Chardham Yatra 2025 concludes on November 25, dates for closing of Panch Kedarnath gates also announced, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 13
उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 12
मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन यूथ राजनीती सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 11 5
सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 10
देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?